Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    जय शाह पर आरोप सही है या गलत यह तो अदालत को तय करना है

    By October 14, 2017 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 646
    दयानंद पांडेय
    अमित शाह के बेटे जय शाह पर आरोप सही है या गलत यह तो समय और अदालत को तय करना है । पर इन दिनों बरास्ता द वायर एंड सिद्धार्थ वरदराजन, रोहिणी सिंह सौ करोड़ के मानहानि के मुकदमे के बाबत हर कोई पान कूंच कर थूक रहा है , आग मूत रहा है। लेकिन आज आप को एक आपराधिक मानहानि के मुकदमे का दिलचस्प वाकया बताता हूं।
    अस्सी के दशक के उत्तरार्द्ध की बात है । अमृत प्रभात, लखनऊ में एक रिपोर्टर थे शैलेश। कोलकाता से प्रकाशित रविवार में उत्तर प्रदेश के ताकतवर और दबंग वन मंत्री अजित प्रताप सिंह के ख़िलाफ़ एक रिपोर्ट लिखी शैलेश ने । रिपोर्ट के ख़िलाफ़ अजित सिंह ने लखनऊ की एक अदालत में आपराधिक मानहानि का मुकदमा कर दिया, रविवार के संपादक सुरेंद्र प्रताप सिंह भी उस मुकदमें में नामजद हुए। अब वकील वगैरह लगे । खबर की पुष्टि में कुछ तथ्य गलत मिले । शैलेश के सूत्र ने उन्हें प्रमाण के तौर पर जो फोटोकापी सौंपी थी वह फर्जी निकली । सुरेंद्र प्रताप सिंह ने शैलेश से पूछा , अब ? शैलेश से कुछ जवाब देते नहीं बना । अब हर पेशी पर कोलकाता से सुरेंद्र प्रताप सिंह को लखनऊ आना पड़ता था। शैलेश ने आजिज आ कर एक तरकीब निकाली । हर पेशी पर वह अदालत में रहते ही थे । सो हर पेशी की एक रिपोर्ट अमृत प्रभात में लिखने लगे । उस रिपोर्ट में शैलेश लिखते थे कि आज फला मामले की फिर तारीख़ थी । फिर उस रिपोर्ट में पूरी तफ़सील से बताते थे कि कोलकाता से प्रकाशित रविवार ने यह-यह आरोप लगाए हैं ।
    रविवार की वह रिपोर्ट जिस ने नहीं पढ़ी थी , वह भी महीने में दो बार अमृत प्रभात में हर तारीख़ के बहाने पढ़ लेता था । दैनिक अख़बार अमृत प्रभात की पहुंच भी बहुत ज़्यादा लोगों तक थी । रविवार की अपेक्षा बहुत ज़्यादा । ख़ास कर अजित प्रताप सिंह के प्रतापगढ़ के चुनाव क्षेत्र तक तो थी ही। मंत्री के ख़िलाफ़ ख़बर के नाते अमृत प्रभात की प्रसार संख्या भी वहां बढ़ गई । अब अजित सिंह तबाह हो गए । सारी दबंगई और सत्ता की ताकत बेअसर हो गई । बुलवाया शैलेश को और पूछा कि आख़िर आप चाहते क्या हैं ? शैलेश ने दो टूक कहा कि , अपना मुकदमा उठा लीजिए , नहीं यह ख़बर तो छपती रहेगी ! हार मान कर अजित सिंह ने रविवार के ख़िलाफ़ आपराधिक मुकदमा चुपचाप वापस ले लिया । बात खत्म हो गई । पर तब वह अमृत प्रभात जैसा अख़बार था , शैलेश जैसा रिपोर्टर था। और अब ?
    तब के अख़बार भी तोप मुक़ाबिल नहीं थे । लेकिन आज की तरह भाड़ और मिरासी भी नहीं थे।
    (शैलेश बाद के दिनों में नवभारत टाइम्स, लखनऊ गए फिर रविवार के लखनऊ में ही प्रमुख संवाददाता हुए, फिर नवभारत टाइम्स , दिल्ली होते हुए आज तक , ज़ी न्यूज़ होते हुए न्यूज़ नेशन के कर्ताधर्ता बने थे।)

    Keep Reading

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    केवल प्रेम और न्याय से ही तोड़ा जा सकता है घृणा के जाल को

    Dangerous adulteration

    खतरनाक मिलावट: पाम तेल से बन रहे ‘शुद्ध’ मूंगफली, सोयाबीन और सरसों का तेल!

    Save the Aravallis: A symbol of unity and a call for environmental protection.

    वन, पर्वत और नदियाँ निगलता खनन माफिया: विकास की कीमत या विनाश का खेल?

    Bahraich: Ticket across Ghaghra: Rs 20, cost: life

    बहराइच: घाघरा पार का टिकट: 20 रुपये, कीमत: जान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    June 22, 2026
    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    June 22, 2026
    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    June 21, 2026
    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    June 21, 2026
    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    June 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading