Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    दरभंगा डायमंड्स ने जीता बिहार क्रिकेट लीग का ख़िताब

    ShagunBy ShagunMarch 26, 2021 क्रिकेट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 767

    मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट बने बिपिन सौरभ

    पटना, 26 मार्च 2021: आईपीएल के तर्ज पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बिहार में पहली बार आयोजित हुई बिहार क्रिकेट लीग (BCL) के खिताबी मुकाबले में दरभंगा डायमंड्स ने आज पटना पाइलट्स 3 विकेट से हरा कर टूर्नामेंट जीत लिया. इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच दरभंगा डायमंड्स के अर्णव किशोर (3 विकेट) रहे, जबकि मैन ऑफ़ द सीरिज दरभंगा डायमंड्स के लिए दो – दो शतक लगा चुके बिपिन सौरव को दिया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्‍यक्ष राकेश कुमार तिवारी, ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस, बिहार क्रिकेट लीग के चेयरमैन सोना सिंह,इलिट स्‍पोटर्स के प्रबंध निदेशक निशांत दयाल और गवर्निंग काउन्सिल के कन्वेनर ओम प्रकाश तिवारी मौजूद रहे।

    इससे पहले राजवंशी नगर स्थित ऊर्जा स्‍टेडियम में खेले गये बिहार क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में दरभंगा डायमंड्स ने टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. जहाँ बल्लेबाजी को उतरी पटना पाइलट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाये. पटना पाइलट्स की ओर से मंगल महरुर ने 31 रन (30 बॉल, 1 चौका, 2 छक्का), सकीबुल गनी ने 25 रन (12 बॉल, 1 चौका, 3 छक्का) और सरमन निगरोध ने 25 रन (26 बॉल, 2 चौके) बनाये, जबकि अतिरिक्त रनों की संख्या 4 रही. वहीं, दरभंगा डायमंड्स की ओर से शब्बीर खान और अर्णव किशोर ने 3-3 खिलाडियों को आउट किया. एक – एक विकेट मो. इम्तियाज़ और प्रकाश बाबू ने भी लिया.

    इसके बाद 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरभंगा डायमंड्स ने 19 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना कर ख़िताब अपने नाम कर लिया. दरभंगा डायमंड्स की ओर से सबसे अधिक रन बाबुल कुमार (37 रन, 25 बॉल, 3 चौके, 1 छक्का) ने बनाये. कुल अतिरिक्त रन 3 बने. पटना पाइलट्स की ओर से मोहित कुमार ने 3 विकेट, हिमांशु सिंह ने 2 विकेट, और समर कादरी व शशीम राठौर ने एक – एक खिलाडी को आउट किया, लेकिन वे मैच नहीं बचा सके और पटना पाइलट्स इस फाइनल मुकाबले में उपविजेता बनी.

    BCL टी 20 के फाइनल मुकाबले में फील्ड अंपायर संजीव कुमार तिवारी और सुबीर बनर्जी थे. थर्ड अंपायर प्रशांतो घोष थे. मैच रेफरी रवि शंकर सिंह थे. BCL में अंगिका एवेंजर्स तीसरे और भागलपुर बुल्स चौथे स्थान पर रही. टूर्नामेंट के मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर हिमांशु सिंह रहे, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने चेक और मोमेंटो दिया. मैन ऑफ़ द मैच अर्णव किशोर को बिहार क्रिकेट लीग के चेयरमैन सोना सिंह ने चेक और मोमेंटो दिया. मैन ऑफ़ द सीरिज दरभंगा डायमंड्स के लिए दो – दो शतक लगा चुके बिपिन सौरव को इलिट स्‍पोटर्स के प्रबंध निदेशक निशांत दयाल ने चेक और मोमेंटो प्रदान किया.

    वहीं, टूर्नामेंट की विजेता टीम दरभंगा डायमंड्स को गोल्ड मेडल, विनर्स चेक और ट्राफी बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव,पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी व बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्‍यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने प्रदान किया, जबकि उपविजेता रही पटना पाइलट्स को सिल्वर मेडल, रनर्स चेक और रनर ट्राफी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत व विधान पार्षद संजय कुमार सिंह ने दिया.

    यह रहें BCl Top Five बल्लेबाज :

    1. बिपिन सौरव (इनिंग 6, रन 299, एवरेज 59.80, स्ट्राइक रेट 186.88)  दरभंगा डायमंड्स
    2. सकीबुल गनी (इनिंग 6, रन 224, एवरेज 44.80, स्ट्राइक रेट 135.76) पटना पाइलट्स
    3. मो. रहमतुल्लाह  (इनिंग 5, रन 215, एवरेज 107.50, स्ट्राइक रेट 134.38)भागलपुर बुल्‍स
    4. अश्विनी कुमार  (इनिंग5, रन 172, एवरेज 43.00, स्ट्राइक रेट 126.47) अंगिका एवेंजर्स
    5. मंगल महरुर (इनिंग 6, रन 164, एवरेज 27.33, स्ट्राइक रेट 123.31) पटना पाइलट्स

      यह रहें BCl Top Five गेंदबाज:  

    6. शब्बीर खान (इनिंग 6, विकेट 11, इकॉनमी 6.83, एवरेज 14.91)  दरभंगा डायमंड्स
    7. शशि शेखर (इनिंग 5, विकेट 10, इकॉनमी 5.75, एवरेज 11.5) भागलपुर बुल्‍स
    8. मोहित कुमार (इनिंग 5, विकेट 10, इकॉनमी 6.97, एवरेज 12.2) पटना पाइलट्स
    9. विपुल कृष्णा (इनिंग 6, विकेट 9, इकॉनमी 7.25, एवरेज 19.33) दरभंगा डायमंड्स
    10. शशीम राठौर  (इनिंग 6, विकेट 8, इकॉनमी 6.65, एवरेज 16.63) पटना पाइलट्स

    #दरभंगा डायमंड्स #पटना पाइलट्स #बिहार क्रिकेट लीग
    Shagun

    Keep Reading

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026
    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    September 1, 2026
    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    September 1, 2026
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading