Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    महिलाओं को साइबर ठगी से रहना होगा सतर्क, जागरूकता जरुरी

    ShagunBy ShagunJanuary 22, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 648

    बाराबंकी, 22 जनवरी 2021: अल्पसंख्यक कार्य मंन्त्रालय भारत सरकार की नई रोशनी योजना के तहत बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा बनीकोडर ब्लाक के अहमदपुर गांव में स्थित मदरसा में अल्पसंख्यक महिलाओं में नेतृत्व विकास का छठवें बैच का छः दिवसीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण के साथ सम्पन्न हो गया।

    प्रशिक्षण समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महिला थानाध्यक्ष शंकुन्तला उपाध्याय, संस्थान के अध्यक्ष रत्नेश कुमार एवं प्रभारी पुलिस चौकी सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया और थानाध्याक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगीं अपनी सुरक्षा और आत्म निर्भरता के लिए आगे आयेंगी तभी उनमें नेतृत्व का विकास होगा।

    थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा साइबर ठगी महिलाओं के साथ होती है मोबाइल और फेसबुक के द्वारा उनके साथ साइबर क्राइम होता है इसके लिये महिलाओं को सतर्क रहना होगा। चौकी प्रभारी सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय भी साइबर क्राइम में किस प्रकार ठगी व अपराध होते हैं उसके बारे में बताया।

    वहीं संस्था अध्यक्ष एवं चाइल्ड लाइन निदेशक रत्नेश कुमार ने रासायनिक उर्वरक व कीट नाशक के प्रयोग से उत्पादित फल एवं सब्जियों से होने वाले नुकशान के बारे में बताया और घरों में पोषण वाटिका तैयार करने की जानकारी दी।

    इसी के साथ रत्नेश कुमार ने बताया कि माता-पिता के उचित मार्ग दर्शन और मित्रवत व्यवहार न होने से किशोरा अवस्था में बालक एवं बालिकाएं अक्सर बहकावें में आकर अपना कैरियर बरबाद कर लेते हैं इसलिए माता-पिता को बच्चों से बालमित्र व्यवहार करना चाहिए वहीं बालिकाओं को अपने माता-पिता को हर समस्या से अवगत कराकर मार्ग दर्शन लेना चाहिए।

    इस अवसर पर गुलजार बानों ने घर में सास-बहु के झगड़ों से बचने के लिए बताया। प्रशिक्षक जियालाल, अंजली जायसवाल, ने सभी प्रतिभागियों को घन्यवाद दिया इस अवसर पर चाइल्ड लाइन बनीकोडर के टीम लीडर अवधेश कुमार, अखिलेश कुमार व महिला थाना एवं पुलिस चैकी अहमदपुर के कई महिला सिपाही और स्थानीय मोहम्मद आजम, पत्रकार सुरेन्द्र कुमार उपस्थित रहें।

    Shagun

    Keep Reading

    Love blossomed on Facebook… a Russian girl arrived with 7 million (70 lakh) rupees—did the Indian man run off with the bag?

    फेसबुक से हुआ प्यार …रशियन लड़की लेकर आई 70 लाख, भारतीय लड़के ने बैग लेकर उड़ाया?

    Political upheaval at Jauljibi Mela: No sooner had CM Dhami left than an MLA turned the stage into an arena!

    जौलजीबी मेले में सियासी भूचाल: सीएम धामी के जाते ही विधायक ने मंच को अखाड़ा बना दिया!

    A touch of Bhojpuri at the Chhath festival in Bhatpara: Kallu gets Suvendu Adhikari to sing a Chhath song; the stage resonates with applause.

    भाटपारा के छठ महोत्सव में भोजपुरी का तड़का: कल्लू ने शुभेंदु अधिकारी से गवाया छठ गीत, तालियों से गूंजा मंच

    The Yogi government has paved the way for the payment of outstanding honorarium to literacy workers, allocating approximately ₹397.19 crore for 64 districts.

    यूपी के 75 जिलों के 20% परिषदीय विद्यालयों में होगा सोशल ऑडिट, ₹20.93 करोड़ से अधिक का बजट तय

    IPS Aditi Singh and IAS Vivek Arya from Meerut will tie the knot today.

    मेरठ की IPS अदिति सिंह और IAS विवेक आर्य आज शादी के बंधन में बंधेंगे

    School of Shoulders: An Inspiring Tale of Overcoming Struggles to Reach One’s Goal

    कंधों की पाठशाला: संघर्षों को मात देकर मुकाम हासिल करने की प्रेरणादायक दास्तान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Love blossomed on Facebook… a Russian girl arrived with 7 million (70 lakh) rupees—did the Indian man run off with the bag?

    फेसबुक से हुआ प्यार …रशियन लड़की लेकर आई 70 लाख, भारतीय लड़के ने बैग लेकर उड़ाया?

    November 14, 2026
    Political upheaval at Jauljibi Mela: No sooner had CM Dhami left than an MLA turned the stage into an arena!

    जौलजीबी मेले में सियासी भूचाल: सीएम धामी के जाते ही विधायक ने मंच को अखाड़ा बना दिया!

    November 14, 2026
    'Devi Vigyanam' will unveil a world of mysteries on December 4th.

    4 दिसंबर को रहस्यों की दुनिया खोलेगी ‘देवी विज्ञानम’

    November 14, 2026

    दीपावली जश्न के बाद दम तोड़ता पर्यावरण

    November 14, 2026
    Quote: Your love and your behavior—that is the real magnet!

    Quote: असली चुंबक है तो आपका प्रेम और आपका व्यवहार!

    November 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading