बाबू बनारसी दास क्रिकेट सी डिवीजन मैच
लखनऊ, 21 जनवरी 21: बाबू बनारसी दास क्रिकेट सी डिवीजन का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार को पार्थ क्रिकेट एकेडमी और यूथ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें यूथ क्लब ने 22 रन से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब फाइनल मैच सेंट्रल क्लब और यूथ क्लब के बीच खेला जाएगा।
डाक्टर अखिलेश दास एडिटोरियम में खेले गये 40 ओवर के सेमी फाइनल मैच में पार्थ एकेडमी ने टास जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। यूथ क्लब की टीम बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाते हुए 40वें ओवर में आल आउट हो गयी। इसमें सर्वाधिक अरूण कुमार ने 45 रन बनाये। वहीं सौरभ सिंह और शिवम जायसवाल ने 33-33 रन बना लिये। सत्यम ने 26 रन बनाये।
वहीं दूसरे क्रम उतरी पार्थ क्रिकेट टीम 39वें ओवर में 165 रन बनाकर ही आउट हो गयी और यूथ क्लब ने 22 रन से बढ़त बना ली। पार्थ की टीम में सर्वाधिक पवन कुमार ने पचास रन बनाये, वहीं ओपनिंग करने उतरे यश उपाध्याय 29 रन बनाये। मनीष ने 26, अमजद ने 25 बनाये। इस मैच में मैन आफ द मैच का खिताब यूथ के शिवम को दिया गया।







