Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»अलर्ट

    प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5. 54 लाख आवास स्वीकृत

    ShagunBy ShagunJuly 18, 2017Updated:July 18, 2017 अलर्ट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 659

    * 2017-18 में 96 लाख आवासों के निर्माण का लक्ष्य
    * प्रत्येक आवास के साथ स्वच्छ शौचालय अनिवार्य

    लखनऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत प्रदेश में अभी तक 5. 54 लाख आवास स्वीकृत करते हुए 4.95 लाख आवासों हेतु लाभार्थियों को धनराशि की प्रथम किश्त अवमुक्त कर दी गई है। यह जानकारी राज्य सरकार के प्रवक्ता ने दी।
    प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2017-18 में राज्य में कुल 9.6 लाख आवासों के निर्माण का लक्ष्य है। इसमें से 5.73 लाख आवास वर्ष 2016-17 के तथा 3.96 लाख आवास वर्ष 2017-18 के निर्मित होने हैं। इसके सापेक्ष अभी तक 6.65 लाभार्थियों का पंजीकरण तथा 6.22 लाख लाभार्थियों की जियो-टैगिंग की जा चुकी है।
    प्रवक्ता ने कहा कि 20 नवम्बर, 2016 से आरम्भ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का मुख्य उद्देश्य बेघर तथा कच्चे मकानों में रह रहे गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत लाभार्थियों की पहचान सामाजिक, आर्थिक एवं जाति जनगणना के आधार पर की गयी है। इसके लिए ग्रामीण स्तर पर निर्धारित प्रारूप पर टैबलेट पीसी के माध्यम से सर्वेक्षण किया गया है। योजना हेतु वित्त पोषण केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा 60: 40 के अनुपात में किया जाएगा।
    सर्वेक्षण के पश्चात सूचियों का प्रकाशन, सत्यापन एवं शिकायतों के निराकरण के बाद अंतिम सूची तैयार कर भारत सरकार द्वारा वेबसाइट पर अपलोड करायी गयी। अंतिम सूची को ग्राम सभा की खुली बैठक में प्रस्तुत किया गया। सूची में जिन परिवारों को सर्वेक्षण के पश्चात अब तक आवास मिल चुका है या जिन्होंने अपने संसाधन से आवास बनवा लिए हैं या किसी अन्य कारणवश अपात्र हैं, उन्हें सूची से हटाते हुए अंतिम पात्रता सूची ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित की गई है।
    तैयार की गयी पात्रता सूची के सम्बन्ध में कोई शिकायत होने पर ग्रामीण परिवार, जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर गठित अपीलिएट कमेटी में शिकायत कर सकता है। इस कमेटी के द्वारा शिकायत निस्तारण के बाद ही जिले स्तर से स्थाई प्रतीक्षा सूची की प्राथमिकता निर्धारित की जाती है। इसी स्थाई प्रतीक्षा सूची से वर्षानुवर्ष आवासों का आवंटन किया जाएगा।
    जिन पात्र परिवारों के नाम किसी कारणवश इस सूची में सम्मिलित नहीं हो सके हैं, उन परिवारों को सूची में सम्मिलित करने के लिए गाइडलाइन में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सूची तैयार करने हेतु जिलों को निर्देश दिए गए हैं। जिले से तैयार सूची राज्य स्तर पर उपलब्ध करायी जाएगी। राज्य स्तर से सूची भारत सरकार को प्रेषित करते हुए सम्मिलित करने हेतु अनुरोध किया जाएगा। अद्यतन सूचना के अनुसार इस सूची के 48.08 लाख परिवारों में से 24.17 लाख परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए पात्र पाए गए हैं।
    प्रत्येक आवास की लागत सामान्य क्षेत्रों के लिए 01 लाख 20 हजार तथा नक्सल प्रभावित जनपदों के लिए 01 लाख 30 हजार रुपये है। लाभार्थियों को धनराशि का भुगतान तीन किश्तों में किया जाएगा। सामान्य क्षेत्रों के लिए प्रथम किश्त 40 हजार, द्वितीय 70 हजार तथा तृतीय किश्त 10 हजार रुपये की है। नक्सल प्रभावित तीन जनपदों में प्रथम किश्त 44 हजार, द्वितीय 76 हजार रुपए तथा तृतीय किश्त 10 हजार रुपये की है।
    स्वच्छ भारत अभियान अथवा मनरेगा के अंतर्गत प्रत्येक आवास के साथ स्वच्छ शौचालय अनिवार्य है। आवास का निर्मित क्षेत्र फल 25 वर्ग मीटर होगा, जिसमें एक कमरा व एक रसोई का क्षेत्रफल भी शामिल है। शौचायल क्षेत्र अलग से होगा। सामान्य क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को प्रतिदिन 175 रुपये की दर से 90 दिन का (15 हजार 750 रुपये) तथा नक्सल प्रभावित जनपदों में 95 दिन का (16 हजार 625 रुपये) का अकुशल श्रमिक रोजगार दिया जाएगा।

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    यूपी में भीषण गर्मी का कहर! 25 अप्रैल तक लू चलेगी, फिर राहत की उम्मीद

    Blinkit app's '6-minute ambulance' saved an elderly woman's life: A real-life incident from Delhi showcases the life-saving potential of technology!

    Blinkit ऐप की ‘6 मिनट एम्बुलेंस’ ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान: दिल्ली की सच्ची घटना ने दिखाया टेक्नोलॉजी का ‘लाइफ-सेवर’ चेहरा!

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading