Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने का फैसला राज्यों पर थोप नहीं सकते: प्रधान

    ShagunBy ShagunOctober 25, 2017 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 813

    इंदौर, 24 अक्तूबर : पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी में लाने की मांग के जन मानस में जोर पकडने के बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा कि इन वस्तुओं को नयी कर प्रणाली के दायरे में लाने के लिये राज्यों के साथ सहमति बनाने के प्रयास जारी हैं।
    प्रधान ने इंदौर के पास दूधिया गाँव में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ वार्ता के जरिये इस विषय में सहमति बनाने की दिशा में रूचि रखती है कि पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाये।
    उन्होंने कहा,पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाये जाने के बारे में वित्त मंत्री अरण जेटली की अगुवाई वाली जीएसटी परिषद राज्यों से राय-मशविरे के बाद फैसला करेगी।
    प्रधान ने कहा, मैंने पेट्रोलियम मंत्री होने के नाते बार-बार राज्य सरकारों से आग्रह किया है कि पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाये जाने से आम लोगों को सहूलियत होगी। वित्त मंत्री अरण जेटली ने भी अक्सर इस विषय में संकेत दिया है।
    उन्होंने कहा, हम इस विषय में लोकतांत्रिक तरीके से राज्यों के साथ सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हम राज्यों पर अपना फैसला थोप नहीं सकते।
    गौरतलब है कि फिलहाल पेट्रोलियम पदार्थों के जीएसटी के दायरे में नहीं होने से राज्य सरकारें अलग-अलग दरों से पेट्रोल-डीजल पर मूल्य संवर्धित कर (वैट) और अन्य कर वसूलती है। इससे देश में इन र्इंधनों के खुदरा दाम में भारी असमानता है।

    Shagun

    Keep Reading

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    Bulletproof Glass for Artists: A Serious Question Regarding Law and Order

    कलाकारों का बुलेटप्रूफ कांच: कानून-व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Lyne Originals Expands Its Audio and Accessories Portfolio with the Launch of Wireless Speakers

    बजट रेंज में धमाकेदार एंट्री: Lyne Originals ने लॉन्च किए 5 नए स्मार्ट गैजेट्स, शुरुआती कीमत महज ₹349

    November 13, 2026
    IPS Aditi Singh and IAS Vivek Arya from Meerut will tie the knot today.

    मेरठ की IPS अदिति सिंह और IAS विवेक आर्य आज शादी के बंधन में बंधेंगे

    November 13, 2026
    School of Shoulders: An Inspiring Tale of Overcoming Struggles to Reach One’s Goal

    कंधों की पाठशाला: संघर्षों को मात देकर मुकाम हासिल करने की प्रेरणादायक दास्तान

    November 13, 2026

    पैथोलॉजी लैब्स की मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कमीशनखोरी और आर्थिक शोषण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अपनाया कड़ा रुख

    November 13, 2026
    A tree fell in front of a temple and then ended up behind it—even AI is baffled; it’s hard to tell whether the viral video is real or fake!

    पेड़ मंदिर के सामने गिरा फिर खुद मंदिर के पीछे जा गिरा, AI भी हैरान, वायरल वीडियो असली या नकली कहना मुश्किल !

    November 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading