नयी दिल्ली, 26 जुलाई हावडा से दिल्ली आ रही एक ट्रेन में परोसे गये वेज बिरयानी में छिपकली मिलने के बाद रेल मंत्रालय ने आज कैटरर का ठेका रद्द कर दिया। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी।
मेघना सिन्हा नामक यात्री ने कल सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि उसके सहयात्री ने बिरयानी आॅर्डर किया और छिपकली पर गौर किये बिना खा लिया। इसके बाद वह यात्री बीमार हो गया।
रेलवे मंत्रालय के प्रवक्ता ए के सक्सेना ने बताया, ‘ ‘भोजन की खराब गुणवत्ता और अधिक रपये लिए जाने के प्रति रेलवे की शून्य सहिष्णुता की नीति के अनुरप रेल प्रशासन ने हावडा-नयी दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस के लिए कैटरिंग ठेकेदार आर के एसोसिएट्स का ठेका रद्द कर दिया। ‘ ‘
सिन्हा ने बिरयानी के पैकेट की तस्वीर भी ली थी और भारतीय रेलवे को टैग करते हुए ट्विटर पर पोस्ट कर दिया था। इसके बाद एक अन्य ट्वीट में यात्री रेल मंत्री सुरेश प्रभु को टैग किया था।
मंत्रालय ने आज ट्वीट किया कि आर के एसोसिएट्स को 15 मई, 2014 को पांच साल के लिए पूर्वा एक्सप्रेस का ठेका दिया गया था।
रेल मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि पिछले साल कैटरर पर [8377] 10 लाख और [8377]7.5 लाख का जुर्माना लगाया गया था।







