लखनऊ 15 नवंबर। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ की कार्यकारणी की बैठक INSA 14 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित की गयी। इस बैठक में प्रबन्ध समिति की सदस्य व माननीय सांसद मिश्रिख डॉ. अन्जू बाला ने भाग लिया, परन्तु एजेण्डा अवलोकन के बाद जो बैठक के समय पर दिल्ली में ही उपलब्ध कराया गया। यह बैठक बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के कैम्पस में ही आयोजित की जानी चाहिए थी, परन्तु इसका आयोजन“Committee Room of Indian National Science Academy (INSA) नई दिल्ली में किया गया।

बताया जाता है कि प्रबन्ध कार्यकारणी समिति द्वारा इससे पहले यह निर्णय लिया जा चुका है कि प्रबन्ध कार्यकारणी की बैठक विश्वविद्यालय लखनऊ के कैम्पस के अलावा अन्य कहीं आयोजित नहीं की जायेगी। आज की बैठक उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 2017 के लिए आचार संहिता लागू होने के कारण आयोजित की ही नहीं जानी चाहिए थी। बैठक के आयोजन की अनुमति चुनाव आयोग से नहीं ली गयी। इन परिस्थितियों में बैठक आयोजित करने का एक ही उद्देश्य था, कुछ नियुक्तियां विश्वविद्यालय में पहले की गयीं थीं जिसकी CBI द्वारा जांच की जा रही है इसमें चयन समिति के सदस्य श्री विपिन सक्सेना जेल भी गये हैं, परन्तु कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के कारण इस बैठक का आयोजन दिल्ली में कराकर पूर्व में की गयी नियुक्तियों पर प्रबन्ध परिषद की अनुमति प्राप्त का ली, लेकिन सांसद डॉ. अन्जू बाला को जब इस विषय की एजेन्डे के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई तब सांसद ने इस अनैतिक कार्य का विरोध किया तथा इस बैठक की किये जाने पर अपना विरोध दर्ज कराया तथा बैठक का बहिष्कार किया।






