Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

     साबरमती आश्रम से शुरू करेंगी मीरा कुमार अपना प्रचार अभियान

    ShagunBy ShagunJune 27, 2017 राजनीति No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 629

    नयी दिल्ली, 27 जून  राष्ट्रपति चुनाव के लिए 17 विपक्षी दलों की उम्मीदवार मीरा कुमार ने आज कहा कि वह महात्मा गांधी के गुजरात स्थित साबरमती आश्रम से अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह चुनाव दो दलित प्रत्याशियों का नहीं बल्कि विचारधाराओं का है।
    विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा उनके लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कामकाज की शैली पर उठाये गये सवाल के बारे में पूछे जाने पर मीरा ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, ‘ ‘जब मैं लोकसभा अध्यक्ष थी तो सभी सांसदों ने मेरे कामकाज की शैली की सराहना की थी। किसी ने भी यह आरोप नहीं लगाया था कि मैं पक्षपातपूर्ण ढंग से काम करती हूं। ‘ ‘
    सुषमा ने एक ट्वीट कर वह वीडियो जारी किया था जिसमें लोकसभा में उनके एक भाषण के दौरान लोकसभा अध्यक्ष के रूप में मीरा कुमार ने बीच में काफी टोकाटाकी की थी।
    मीरा ने कहा कि वह लोकतान्त्रिक मूल्यों, सर्व समावेशी, गरीबी उन्मूलन और जाति व्यवस्था का विनाश जैसे मूल्यों के आधार पर चुनाव लडेंगी। उन्होंने कहा कि यह विचार मेरे हृदय के बहुत समीप हैं। विपक्षी दलों ने इसी विचारधारा के आधार पर उन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने का निर्णय किया है।
    पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने निर्वाचक मण्डल के सभी सदस्यों को एक पत्र लिखकर यह अपील की है कि उनके समक्ष यह ‘ ‘अद्वितीय अवसर है कि वे राष्ट्र के इस शीर्ष पद के लिए संविधान के इन मूल्यों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अंतरात्मा की आवाज पर वोट दें। ‘ ‘
    यह पूछे जाने पर कि क्या वह जदयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनको समर्थन देने के बारे में उनके फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील करेंगी, मीरा ने कहा कि उन्होंने दो दिन पहले एक पत्र लिखकर निर्वाचक मण्डल के सभी सदस्यों को पत्र लिखा है। ‘ ‘मेरी अपील सभी से है और सभी को इस पर विचार करना चाहिए। ‘ ‘
    नीतीश ने मीरा कुमार के बजाय राजग के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस ने ‘ ‘बिहार की बेटी ‘ ‘ को राष्ट्रपति चुनाव में हारने के लिए जानबूझकर उतारा है।

     

    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    Rahul Gandhi's strong support for tribals: Will ensure justice for those displaced by the Ken-Betwa project.

    राहुल गांधी का आदिवासियों को बड़ा समर्थन: केन-बेतवा परियोजना में विस्थापितों को न्याय दिलाएंगे

    Yogi's 'Janta Darshan': Listened to grievances, issued instructions, and distributed toffees to children.

    योगी का जनता दर्शन: समस्याएं सुनीं, निर्देश दिए, बच्चों को बांटीं टॉफियां

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    First look of 'Piya Ka Ghar' out! A new blend of horror and thrill coming to Bhojpuri cinema.

    पिया का घर का फर्स्ट लुक आउट! भोजपुरी में आएगा हॉरर-रोमांच का नया तड़का

    August 5, 2026
    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    August 5, 2026
    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    August 5, 2026
    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    August 5, 2026
    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    August 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading