लखनऊ। टिकट के लिए पैसा लेने, अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर बहुजन समाज पार्टी से हटाए गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी अब समाजवादी पार्टी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा के कई बड़े नेताओं के संपर्क में हैं और बातचीत अपने अंतिम दौर में है।
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विदेश से लौटने के बाद नसीमुद्दीन कुछ पूर्व विधायकों और समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में अपने मोर्चे का विलय कर सकते हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के नसीमुद्दीन सिद्दीकी और उनके बेटे अफज़ल सिद्दीकी को विधानसभा चुनाव 2017 में बीएसपी को मिली करारी हार के बाद निकाल दिया गया था। बीएसपी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी सतीश चंद्र मिश्रा ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर टिकट के लिए पैसा लेने, अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था।







