Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    साझा विरासत का बोध

    By June 4, 2018 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 486
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    विश्व के अनेक देश सांस्कृतिक रूप में भारत के साथ जुड़े हुए है। इसकी जड़ें प्राचीन काल से चली आ रही है। इंडोनेशिया सहित अनेक देशों में आज भी रामलीला होती है, सिंगापुर सहित अनेक देशों में बौद्ध धर्म की प्रमुखता है। इन सबका विदेश नीति के अंतर्गत भी महत्व है। इस तथ्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावनात्मक रूप से समझा है। इसके माध्यम से उन्होंने भारतीय हितों को आगे बढाने का प्रयास किया है। उनकी इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर यात्रा में भी यही रंग दिखाई दिया। इसके आधार पर आर्थिक, व्यापारिक और सुरक्षा संबन्धी सहयोग में भी वृद्धि हुई।
    इंडोनेशिया में नरेंद्र मोदी ने जो पतंग उड़ाई उस पर हिन्दू देवी देवताओं के चित्र अंकित थे। यहां बात रामलीला की भी हुई। मोदी को बताया गया कि यहां वर्ष भर रामलीला होती है। यह लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा है। यहां की रामलीला माता सीता के लंका से आने, प्रभु राम से मिलने तक सीमित है। लोग गर्व से अपने को श्री राम का वंशज बताते है। उनका मजहब इस्लाम है, संस्कृति भारतीय है। अपने में यह विलक्षण उदाहरण है। लेकिन इस्लामिक आतंकवादी इस विरासत के दुश्मन बने है। मलेशिया के नाम से ही बहुत विरासत का अनुमान लगाया जा सकता है। यहां भी भारतीय संस्कृति की जड़े देखी जा सकती है। सिंगापुर में मोदी प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर में गए। यहां का दृश्य ऐसा था ,जैसे यह भारत का ही अंग है। वह बुद्ध मंदिर भी गए, मस्जिद में भी गए। यह प्रेरणा भी भारतीय चिंतन की उदारता को रेखांकित करती है।
     
    इस तरह उन्होंने भारत और सिंगापुर के लोगों के बीच लंबे समय से चले आ रहे आपसी संपर्क को प्रदर्शित किया। सिंगापुर के तीन दिवसीय दौरे पर मोदी श्री मरिअम्मा मंदिर गए और वहां पूजा-अर्चना में शामिल हुए। यह मंदिर देश का प्राचीनतम हिन्दू मंदिर है। सांस्कृतिक विरासतों को और मजबूत बनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी यहां मरिअम्मा मंदिर गए।
    इस मंदिर की स्थापना दक्षिण भारत के नागपट्टनम और कुड्डालूर जिलों के आव्रजकों ने की थी। मंदिर देवी मरिअम्मा को समर्पित है। इसके अलावा वह चूलिया मस्जिद भी गए जो भारत के कोरोमंडल तट के चूलिया मुस्लिम व्यापारियों द्वारा अंसार साहिब के नेतृत्व में अठारह सौ छब्बीस में बनाई गई थी। मस्जिद में मोदी को हरे रंग की शॉल भेंट की गई. मस्जिद के बाद मोदी बुद्ध टूथ रेलिक टेंपल और म्यूजियम गए। जाहिर है कि भारतीय संस्कृति के तत्व दूर दूर तक है। आज विदेश नीति में इन तत्वों का नरेंद्र मोदी उपयोग कर रहे है।

    Keep Reading

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    New momentum for Mau’s development: A gift of projects worth ₹48 crore

    मऊ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 48 करोड़ की योजनाओं की सौगात

    October 31, 2026

    गजब हो गया : दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले!

    October 29, 2026
    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    October 28, 2026

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    October 28, 2026
    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    October 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading