Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना से गिरा राहुल का ग्राफ

    By December 17, 2018 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 629
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    क्षेत्रीय पार्टियों की अवहेलना झेल रही कांग्रेस के लिए तीन राज्यों के चुनाव संजीवनी की तरह थे। लगा कि अब गठबन्धन के बाजार में उसका भाव बढ़ जाएगा। लेकिन यह ज्वार मुख्यमंत्रियों की तैनाती तक भी कायम नहीं रह सका। उधर राफेल पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया, इधर कांग्रेस की असलियत सामने आ गई। सन्देश यह गया कि कांग्रेस ने अपनी जीत के लिए जाल फैलाया था। यह सफलता राहुल गांधी की नहीं राफेल पर फैलाये गए दुष्प्रचार की थी। इसमें क्षेत्रीय पार्टियों के प्रति लगाव नहीं था।  इसके अलावा राहुल गांधी की भाषा शैली का स्तर भी ठीक नहीं है। ऐसे में कई क्षेत्रीय पार्टियों ने उचित दूरी के उपक्रम भी शुरू कर दिए। इसकी शुरुआत समाजवादी पार्टी ने की है। अखिलेश ने कहा कि अब संयुक्त संसदीय समिति की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की जांच के बाद जेपीसी जांच की जरूरत नहीं है।
    सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वोच्च है। इसमें हर पहलू पर विचार किया गया है। जब तक सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं आया था, तब तक सपा जेसीपी की मांग के पक्ष में थी। लेकिन अब इसकी कोई आवश्यकता नहीं रही। अखिलेश यादव ने कोर्ट के फैसले को सर्वोपरि बताते हुए संयुक्त संसदीय समिति  से जांच की मांग को वापस ले लिया है। बसपा प्रमुख मायावती भी इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को महत्व देने के पक्ष में है।
    चेन्नई में द्रमुक नेता स्टॅलिन ने प्रधानमंत्री पद हेतु राहुल गांधी का नाम क्या लिया, अनेक पार्टियां बिफर गई। तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस, तेलगु देशम पार्टी ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री के नाम पर फैसला चुनाव के बाद होगा। जाहिर है कि तीन राज्यों में जीत के बाद राहुल का जो ग्राफ बढा था, वह कुछ घण्टे में उतर गया। इसमें राफेल पर उनके पैंतरे का सर्वाधिक योगदान है। अखिलेश यादव ने ठीक कहा है कि जब जेपीसी की मांग की गई थी तो सुप्रीम कोर्ट का जिक्र नहीं किया गया था। पर अब जब कोर्ट ने फैसला दे दिया है तो अगर किसी को निर्णय पर आपत्ति है तो उसे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए। कांग्रेस का प्रस्तावित महागठबन्धन में महत्व चुनाव परिणाम निकलने के ठीक पहले की स्थिति में आ गया है। तब तेलगु देशम के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने नई दिल्ली में बैठक बुलाई थी।
    कांग्रेस उनके पीछे चलती दिखाई दी थी। कहने को इसमें सत्रह पार्टियां थी। लेकिन पांच छह को छोड़कर शेष केवल संख्या बढ़ाने के लिए थी। सपा और बसपा से ने इससे दूरी बनाई रखी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के गठबंधन को लेकर रुख से मायावती नाराज हैं। सरकार बनने के बाद भी मायावती कांग्रेस पर विश्वास करने को तैयार नही है। राहुल ने इस बैठक के बाद अपना ही एजेंडा मीडिया के सामने बयान किया।  कहा कि लोग सरकार के खिलाफ खड़े हो रहे हैं और कह रहे हैं कि वादे पूरे नहीं किए गए। इस तरह की बात से ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू खुश नहीं है। क्योंकि अपने अपने प्रदेश में ये भी सरकार में है। इनपर भी वादे पूरे न करने के आरोप लग रहे है।
     राहुल गांधी ने कहा था कि हमारा लक्ष्य भाजपा को हराने, भारत के संविधान और हमारे संस्थानों की रक्षा करना है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देश की सभी संस्थाओं को नीचा दिखा रही हैं।
    वैसे राहुल यह नहीं बता सके कि भाजपा या संघ ने किस प्रकार देश की संस्थाओं को नीचा दिखा रहा है। राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर कांग्रेस की बयानबाजी संवैधानिक संस्था पर हमला है। बिहार में राजद भी कांग्रेस को अपने पीछे ही चलाना चाहती है। तेजस्वी यादव ने कांग्रेस से बिहार में महागठबंधन के लिए अपने लिए नेतृत्व करने की मांग की है।
    वह बिहार में अपने लिए बड़ी भूमिका चाहते हैं, कांग्रेस को दोयम दर्जे से ज्यादा महत्व देने को तैयार नहीं है। कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है। उंसकी भूमिका भी  है, लेकिन राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों को  ड्राइविंग सीट देना चाहिए। जिससे वह महत्वपूर्ण फैसले ले सकें। राज्य की राजनीति और वहां की सफलता राष्ट्रीय राजनीति के तेवर बदलेगी।
    इस प्रकार कांग्रेस को औकात बता दी गई है। तेलंगाना में कांग्रेस और तेलगु देशम का गठबन्धन नाकाम साबित हुआ। इससे भी चंद्रबाबू नायडू सावधान हुए है। उन्हें लग रहा है कि कांग्रेस को आंध्र प्रदेश में ज्यादा महत्व देने से उनका नुकसान हो सकता है। इसी प्रकार ममता वाजपेयी भी कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में उभरने का मौका नहीं देना चाहती।
    तीन राज्यों में जीत के बाद कांग्रेस को लगा था कि अब महागठबन्धन में राहुल गांधी क्षमता को स्वीकृति मिल जाएगी। लेकिन राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय ने इस संभावना को समाप्त कर दिया है। राहुल गांधी फिर जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे है, उससे भी साबित है कि उनमें सुधार संभव नहीं है। यही कारण है कि क्षेत्रीय पार्टियां अपने हिसाब से चलने का मन बना चुकी है।

    Keep Reading

    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    June 16, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    June 15, 2026
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading