Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    नववर्ष में बाल कलाकारों ने भक्तिमय नृत्य नाटिका किया मंचन 

    By December 31, 2018Updated:December 31, 2018 आर्ट एंड कल्चर 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 598
    गीता परिवार ने 19वां प्रचलित नववर्ष मनाया
    लखनऊ, 31 दिसम्बर 2018: गीता परिवार ने कल्याणकारी आश्रम, श्रीदुर्गाजी मन्दिर, शास्त्रीनगर, लखनऊ में 19वां प्रचलित नववर्ष उत्सव भक्तिमय वातावरण के मध्य मनाया गया। नववर्ष उत्सव में शहर के तमाम बाल संस्कार केन्द्रों के लगभग 100 बालक-बालिकाओं ने चार घंटे तक भगवद्भक्ति के रंग, भगवद्गीता की सुगंध, मां भारती की प्रति प्रेमभाव, विज्ञानदृष्टि व स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर आधारित अनेक नृत्य एवं नाटिकाओं की प्रस्तुतियां प्रचलित नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रस्तुत कर किया। इसके साथ ही शौर्य संस्कार के प्रतीक हनुमानजी की शक्ति के प्रात्यक्षिक से पूर्ण संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम का आगाज बालक-बालिकाओं ने गणेश वन्दना से किया। इस प्रस्तुति के उपरान्त आकर्षक भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाल कलाकारों ने शिव स्तुति बम-बम बोले पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भगवान शिव शंकर के शान्त व रौद्र रूप के दर्शन करवाएं।
    युवा कलाकारों ने भक्ति भावना से ओतप्रोत अधरं मधुरम्… और राधा कैसे न जले गीत पर आकर्षक नृत्य पेश कर लोगों को मन मोहा। मन को मोह लेने वाली प्रस्तुति के उपरान्त संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ कर भक्ति की रसधारा प्रवाहित हुई।
    कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया, समाजसेवी सुधीर शंकर हलवासिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गीता परिवार डा. आशु गोयल ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। राजेन्द्र गोयल, संरक्षक गीता परिवार, डा. सुधीर तिवारी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया।
    डॉ. आशु गोयल ने नववर्ष के उपलक्ष्य पर सभी को शुभाकामानाएं और पूज्य स्वामीजी प्रदत्त सूत्रवाक्य गीता पढ़े, पढ़ाएं, जीवन में लाए को जीवन में निन्तर दृढ़ करने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही प्रकाशोत्सव के साथ नववर्ष का स्वागत, राष्ट्रसेवा के लिए कुछ समय देने का संकल्प दिलाया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम संयोजन अरविन्द शर्मा, अनुराग पाण्डेय, शिवेन्द्र मिश्र ने किया। कार्यक्रम का संचालन कविता वर्मा ने किया। अंत में उत्कृष्ट कार्यां के लिए बच्चों व कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया।

    #गीता परिवार

    Keep Reading

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    1 Comment

    1. quality homes on March 10, 2019 11:31 am

      It’s remarkable for me to have a website, which is good for my know-how.
      thanks admin

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    October 28, 2026

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    October 28, 2026
    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    October 28, 2026
    U&i launches new gadgets: now listen to music and make calls for up to 50 hours—all through your glasses.

    U&i के नए गैजेट्स लॉन्च, अब चश्मे से सुनें म्यूजिक और 50 घंटे तक करें कॉलिंग

    October 28, 2026
    From Ravana on Screen to a Power Player Behind the Scenes! Yash Makes a Big Move in ‘Ramayana’ Distribution

    पर्दे पर रावण, पर्दे के पीछे पावरफुल खिलाड़ी ! ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन में यश की बड़ी एंट्री

    October 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading