Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    नीट के आधार पर आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार का आदेश रद्द

    ShagunBy ShagunJuly 26, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 670

    लखनउ, 26 जुलाई: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनउ पीठ ने उत्तर प्रदेश के आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) के आधार पर तैयार मेरिट सूची के जरिए प्रवेश देने के राज्य सरकार के फैसले को रद्द कर दिया है।
    अदालत ने कल राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए साझा प्रवेश परीक्षा कराये और प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी करे।
    न्यायमूर्ति डी. के. उपाध्याय की पीठ ने अमित कुमार एवं अन्य की ओर से दायर याचिका पर उक्त निर्देश दिये थे।
    याचिका दायर करने वालों ने राज्य सरकार के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें कहा गया था कि आयुष पाठ्यक््रमों के छात्रों को नीट की मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। उनका तर्क था कि नीट के लिए आवेदन 31 जनवरी को मंगाये गये थे, जिसमें उक्त शर्त का उल्लेख नहीं था कि आयुष के प्रवेश नीट मेरिट सूची के आधार पर किये जाएंगे लेकिन अचानक सरकार ने आदेश जारी कर दिया।
    याचिका में कहा गया कि इसके अलावा केन्द्र सरकार ने अपने एक आदेश में कहा है कि नीट मेरिट सूची के आधार पर आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश 2018-19 शैक्षिक सत्र से होंगे और यदि 2017-18 सत्र से यह संभव नहीं है तो राज्य सरकार साझा प्रवेश परीक्षा के जरिए प्रवेश दे सकती है।
    पीठ ने कहा कि राज्य सरकार ने नीट के आधार पर आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश का विकल्प चुना, जिससे आयुष स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के मौलिक अधिकार का हनन हुआ। कई विद्यार्थियों ने संभवत: नीट के लिए दिये विज्ञापन के तहत आवेदन नहीं किया होगा क्योंकि उन्हें कभी यह नहीं बताया गया कि आयुष स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश 201718 के शैक्षिक सत्र में नीट के जरिए ही होगा।
    अदालत ने सरकारी वकील से कहा था कि वह मंगलवार तक इस संबंध में विस्तृत निर्देश हासिल कर उसके समक्ष प्रस्तुत करे। राज्य सरकार के जवाब पर विचार करने के बाद पीठ ने राज्य सरकार के दस जुलाई के आदेश को रद्द कर दिया।

    Shagun

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    September 10, 2026
    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    September 10, 2026
    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    September 10, 2026

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    September 10, 2026

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading