Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    समाज सेवा की लायंस लालसा

    By April 21, 2019Updated:April 21, 2019 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 692
    पंचकूला, चंडीगढ़ से: डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    लायंस क्लब निर्धनों की सहायता करने वाला संघठन है। भारत में इसके सदस्य राष्ट्रीय परिस्थियों के अनुरूप समाज सेवा करते है। इसमें वार्षिक बैठक और उसी में वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय का चुनाव होता है। इसी निर्वाचित वाइस डिस्ट्रिक्ट द्वितीय  को अनुमोदन के साथ एक वर्ष बाद वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम बनाया जाता है। इसके एक वर्ष बाद वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनाया जाता है। इनका कार्यकाल एक वर्ष होता है। कार्यकाल समाप्ति से पहले डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय का चुनाव वार्षिक बैठक में सम्पन्न होता है। यह क्रम चलता रहता है।
    अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब ने अपने संगठन में अनेक जिलों को मिलाकर एक डिस्ट्रिक्ट को इकाई माना है। लायंस क्लब तीन सौ इक्कीस बी वन में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चौदह जिले है। इनमें लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, शाहजहांपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत,बलरामपुर, गोण्डा, काशीपुर, नैनीताल, हल्द्वानी ऊधमपुर नगर,आदि जिले शामिल है।
    बीस अप्रैल को लायंस डिस्ट्रिक्ट तीन सौ इक्कीस बी वन की बाईसवीं वार्षिक बैठक पनकुला चंडीगढ़ में हुई।
    इसमें इंटरनेशनल लायंस क्लब के डायरेक्टर स्वयंसेवी संस्था डॉ नवल मालू थे। वह महाराष्ट्र के चौबीस जिलों को मिलाकर बने लायंस डिस्ट्रिक्ट के गवर्नर रह चुके है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के कार्य में पेसेन्स  अर्थात धैर्य की जरूरत होती है। यह नहीं होगा तो व्यक्ति पेशेंट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लायंस की सदस्य संख्या बढ़ाने का प्रयास होना चाहिए। पांच लाख सदस्यों को अगले तीन वर्ष में किसी न किसी प्रकार की ट्रेनिंग देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे समाज के वंचित वर्ग को राहत पहुंचाने वाले कार्य कुशलता के साथ करना संभव होगा।
    डाइबटीज सहित कई बीमारियां आजकल सामान्य हो रही है। बड़ी आबादी इससे पीड़ित है। इस बीमारियों से पीड़ित निर्बल वर्ग के लोगों के इलाज हेतु लायंस क्लब को विशेषज्ञ डॉक्टरों को जोड़ना चाहिए। उनका सहयोग लेना चाहिए। जर्नी फ़ॉर पीस कार्यक्रम भी समाज के लिए उपयोगी है। इस दिशा में भी क्लब को प्रयास करना चाहिए।
     उन्होंने सिंगापुर के एक टैक्सी ड्राइवर का उदाहरण दिया। जो भारतीय पर्यटक को कुछ अधिक दूरी वाले रास्ते से गंतव्य तक ले गया। लेकिन उसने कम दूरी वाले रास्ते के हिसाब से कम किराया ही लिया। यह बताया कि मैं आपके मन मे अपने देश के टैक्सी ड्राइवरों की खराब छवि नहीं बनाना चाहता। क्योकि विदेश से आने वाले पर्यटक सबसे पहले टैक्सी ड्राइवरों से ही मिलते है। यदि उनकी छवि खराब होगी तो देश के पर्यटन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ऐसी ही भावना के साथ लॉयन्स सदस्यों को कार्य करना चाहिए। ईश्वर ने जो अच्छा दिया है, उस पर ही ध्यान देना चाहिए। इससे समाज सेवा की सकारात्मक सोच विकसित होगी। इस भावना से समाजसेवा के बेहतर परिणाम होते है। इस प्रकार की समाजसेवा में मात्र तीन प्रतिशत लोग ही लगे है। ये वह लोग होते है जिनमें किसी की पीड़ा दूर करने का जज्बा होता है।
    लायंस बोध कार्यक्रम भी सदस्यों को समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है। इस संस्था का मूल उद्देश्य समाज की सेवा करना है। विभिन्न कार्यक्रम चलाकर गरीबों की मदद की जाती है।  सभी लायन सदस्यों से समाज में रहकर समाज सेवा करने की अपेक्षा की जाती है। लायंस क्लब वस्तुतः लायनवाद पर आधारित है। अच्छी नागरिकता, नैतिकता के गुण सदस्यों में होने चाहिए।एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना उत्पन्न करना व समाज में सेवा करने वाले उत्सुक व्यक्तियों को प्रोत्साहन देना लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य है। निर्बल वर्ग  को दान व दुखीजनों को सहानुभूति देकर सहायता करना, अपने कार्य के प्रति उचित विश्वास व निष्ठा रखना तथा आलोचना में संयम व प्रशंसा में उदार होना चाहिये। लायंस क्लब का प्रतीक भी अपने में बहुत कुछ कहता है।
    इसमें बैंगनी रंग देश, मित्र व स्वयं के प्रति निष्ठा व ईमानदारी का प्रतीक है। दूसरा रंग  शक्ति साहस व समर्पण का प्रतीक है। सुनहरा रंग उद्देश्य के प्रति संजीदगी, न्याय के प्रति उदार, जीवन में शुद्धता व द्रव्य की दानशीलता का प्रतीक है।  लिबर्टी इंटेलिजेंस ओवर नेशंस सेटी ही लायंस है। सभी प्राणी हर जगह प्रसन्न और स्वतंत्र हो,  शब्द और कायों से सभी के सुख और खुशी में कुछ योगदान दे सके, तभी लायनवाद में आना सार्थक होता है। इस अवसर पर लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के लिए मनोज रुहेला, और वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम पद हेतु कमल शेखर की नियुक्ति का अनुमोदन किया गया। वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एके सिंह ने रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading