लखनऊ,11 अगस्त 2019: शिक्षाविद और विद्यांत हिन्दू शिक्षण संस्थान के प्रबंधक शिवशीष घोष अनेक साथियों के साथ विधिवत भाजपा में शामिल हुए। उनके साथ उशोषी घोष, संस्थान के अध्यक्ष डॉ गोपाल चक्रवर्ती, कृष्णा चक्रवर्ती शशिभूषण महाविद्यालय के प्रबंधक पंकज भट्टाचार्य अरुण सान्याल आदि पार्टी के सदस्य बने।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने इन सभी लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग शिक्षाविद है। इनके आने से विशेष रूप से बुद्धिजीवी वर्ग में पार्टी का जनाधार बढेगा।






