Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    तेनालीराम की चतुराई के आगे राजा हुए बेबस

    By August 13, 2019Updated:August 13, 2019 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    चित्र: गूगल से साभार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,106

    कई साल पहले विजय नगर में एक राजा राज्य करता था। उनका नाम था श्री कृष्ण देवराय। उनका एक दरबारी बहुत बुद्धिशाली और हाजिर जवाब था। उसका नाम तेनाली रामकृष्ण था। दरबार में लोग उनका बहुत आदर करते थे।

    एक बार राजा श्री कृष्ण देव राय ने एक कलाकार से अपना चित्र बनवाया। उस कलाकार का नाम राज वर्मा था। राज वर्मा ने राजा का हूबहू चित्र बनाया था। चित्र देखकर राजा बहुत खुश हुआ, उसने राज वर्मा को अपना मंत्री बना दिया।

    राज वर्मा कलाकार था, इसलिए राज्यों के कार्य में अक्सर गड़बडी हो जाती थी। इससे प्रजा दुखी हो गयी। लोग तेनाली रामकृष्ण के पास गए और उसने उस से प्रार्थना की कि वे राज वर्मा को राज कार्य से मुक्त करा दें। तेनाली रामा ने लोगों से कहा राजा श्री कृष्ण देव राज वर्मा को बहुत चाहते हैं। अतः जरा सोचना पड़ेगा अभी तो आप लोग जाइए!

    थोड़े दिन बाद तेनाली रामा ने राजा श्री कृष्ण देवराय को अपने घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। राजा ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया। तेनाली रामकृष्ण ने भोजन बनाने के लिए बढ़ईयों को बुलाया था, निश्चित समय पर राजा अपने परिजनों के साथ तेनाली रामकृष्ण के घर भोजन करने पधारे।

    सब लोग भोजन करने बैठे। भोजन परोसा गया। मेहमानों ने जैसे ही पहला कौर मुंह में डाला कि तुरंत ही सिसकार उठे। उनकी आंखों में पानी आ गया। राजा गुस्से से बोले अरे रामकृष्ण! यह कैसा भोजन बनवाया है तुमने! क्या तुम हमें मार डालना चाहते हो? भोजन किसे बनाया है? तेनाली रामकृष्ण ने जवाब दिया महाराज यह भोजन तो बढ़इयों ने बनाया है!

    राजा बोले अरे बढ़इयों को कहां से आएगा! यह तो लकड़ी काटना जानते हैं, इनका काम नहीं है यह! तुम पागल हो गए हो क्या? तेनाली ने चतुतुराई से कहा कि महाराज जब कलाकार मंत्री बन सकता है और राज काज संभाल सकता है तो बढ़ाई भोजन क्यों नहीं बना सकते!

    राजा कृष्णदेव राय तेनाली रामकृष्ण की बात समझ गए इसके बाद से उन्होंने राज वर्मा को मंत्री पद से हटा दिया।

    Keep Reading

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    Kids to become RJs and take the mic! Big FM's magical radio station launches at KidZania.

    बच्चे बनेंगे आरजे, संभालेंगे माइक! किड्ज़ेनिया में शुरू हुआ बिग एफएम का जादुई रेडियो स्टेशन

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026
    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    September 6, 2026
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading