लायंस क्लब राजधानी अनिंद और ब्रह्मकुमारी आश्रम ने शिक्षक दिवस पर मोहनलालगंज वृहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने एक कार्यक्रम भी आयोजित किया। इसमें कहा गया कि पर्यवरण चेतना के प्रति बचपन से ही जागरूकता का पाठ पढ़ाना चाहिए।
इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी आश्रम के प्रतिनिधि वीरेंद्र मिश्रा, लॉयन्स राजधानी अनिंद के राकेश अग्रवाल, नरेश चंद,राकेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ दिलीप अग्निहोत्री, योगेश गोयल, योगेश दीक्षित,गौरव अग्रवाल,धर्मेंद्र गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।






