लखनऊ, 09 सितम्बर 2019: उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने ग्यारह बिंदुओं पर विचार किया। कैबिनेट बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस संबन्ध में जानकारी दी। कृषि नियमावली उन्नीस सौ तिरानबे में संशोधन का प्रस्ताव का प्रस्ताव पास किया गया। बीएससी की जगह विभिन्न कॉर्सेस के लोग प्रवेश ले सकेंगे।
ग्रुप सी के चयन के लिए लोक सेवा आयोग की जगह यूपीपीएससी के माध्यम से होगा।
उसके लिए उम्र सीमा बढ़ाकर इक्कीस से बढाकर चालीस वर्ष कर दी गई है। पूनावाला की रिट मामले में कुछ संसोधन का प्रस्ताव पास किये गए। मॉब लिंचिंग के मामले में विभिन्न वर्गीकरण में पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।
सुपर तीस फ़िल्म में जीएसटी की छूट का प्रस्ताव पास हुआ। तास्कन्द फाइल फ़िल्म में भी जीएसटी छूट दी जाएगी। तेईस सहकारी चीनी मिल को जिला सहकारी बैंकों के माध्यम से दिया जाने वाला गारंटी शुल्क पच्चीस किये जाने का प्रस्ताव पास हुआ।
गुड़ खंडसारी इकाइयों के लिए खंड तीन में समाधान योजना के तहत प्रस्ताव पास किया गया। चालू खरीफ वर्ष के लिए धान खरीद में समर्थन मूल्य और खरीददारी से संबंधित वृद्धि और कृषि नीति निर्यात से सम्बंधित प्रस्ताव पास किया गया। दो हजार चौबीस तक कृषि निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित हुआ।







