Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खबर कोर्ट से

     अदालत ने मेधा पाटकर पर लगाया 10,000 रपये का जुर्माना

    ShagunBy ShagunAugust 3, 2017 खबर कोर्ट से No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 521

    नयी दिल्ली,  दिल्ली की एक अदालत ने मेधा पाटकर और केवीआईसी अध्यक्ष वीके सक्सेना की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे की सुनवायी के दौरान नर्मदा बचाओ आंदोलन कार्यकर्ता मेधा पाटकर के बार-बार अनुपस्थित रहने पर उन पर 10,000 रपये का आज जुर्माना लगाया।
    मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट विक्रांत वैद्य ने मेधा को एक अंतिम अवसर देते हुए उन्हें चेतावनी दी कि यदि इस बार वह पेश होने में असफल रहती हैं तो सक्सेना के खिलाफ उनकी शिकायत रद्द कर दी जायेगी।
    मजिस्ट्रेट ने पूछा, ‘ ‘आप यह (मुकदमा) क्यों करना चाहती हैं जब आप अदालत ही नहीं आ सकतीं? ‘ ‘
    मेधा के वकील ने अदालत को बताया कि वह मध्यप्रदेश के एक गांव में भूख हडताल पर हैं इसके बाद मजिस्ट्रेट ने कहा, ‘ ‘ एक आखरी मौका दिया जाता है और दस हजार रूपए का जुर्माना लगाया जाता है। ‘ ‘
    वहीं सक्सेना के वकील महिपाल ने व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगने वाली मेधा की याचिका का यह कहते हुए विरोध किया कि मेधा जानबूझ पर अदालत के समक्ष पेश नहीं हो रहीं हैं और अगर वह अस्वस्थ्य हैं तो भूखहडताल कैसे कर रही हैं। ‘ ‘
    अदालत ने मेधा के पिछली तारीख पर भी नहीं आने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह ‘ ‘ स्वेच्छा ‘ ‘ से भूख हडताल पर गर्इं हैं और अगर वह सुनवायी की अगली तारीख 17 अगस्त को अदालत के समक्ष पेश नहीं हुर्इं तो उनकी शिकायत रद्द कर दी जाएगी।
    उनके वकील ने उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी अदालत के समक्ष पेश की और कहा कि वह अस्वस्थ्य हैं और दिल्ली की यात्रा करने की हालत में नहीं हैं।
    अदालत ने 26 जून को मेधा को ‘ ‘भविष्य में सचेत रहने ‘ ‘ की चेतावनी दी थी और पेशी की तारीख पर नहीं आने के कारण 29 मई को उनके खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट को रद्द कर दिया था।
    अदालत ने जनवरी 2015 में भी अदालत के समक्ष पेश नहीं होने पर मेधा पाटकर पर 3000 रपये का जुर्माना लगाया था।

    Shagun

    Keep Reading

    सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की क्लास 8 की किताब पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध!

    युवाओं के लिए सावधानी का सबक है ‘विश्वास से पहले सतर्कता’

    The judge's scathing rebuke to the bank manager's arbitrariness: "Under which law was the account frozen?"

    बैंक मैनेजर की मनमानी पर जज की धुआंधार फटकार: किस कानून से फ्रीज किया अकाउंट?

    Sana Raees Khan’s Decisive Victory in Protecting Vivek Oberoi’s Personality Rights

    डिजिटल दुनिया में पहचान की जीत! विवेक ओबेरॉय को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली पर्सनैलिटी राइट्स की मजबूत सुरक्षा

    Justice after 23 years in Azamgarh: Retired inspector sentenced to life imprisonment and fined Rs 1.05 lakh in custodial death case!

    आजमगढ़ में युवक को 23 साल बाद मिला इंसाफ: कस्टोडियल डेथ केस में रिटायर्ड इंस्पेक्टर को उम्रकैद, जुर्माना 1.05 लाख!

    Unnao rape case: Kuldeep Singh Sengar suffers a major setback from the Supreme Court!

    उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    गोमती का डूबता भविष्य: वह पवित्रता अब कहाँ?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading