बिहार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यममंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। अपने संबोधन में नीतीश ने लालू का नाम लिए बिना तंज कसा कि पृथ्वी लोगों की सभी आवश्यकताओ को पूरा करने में सक्षम है।
मुख्यममंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने भी कहा था कि पृथ्वी, इस पर रहने वाले लोगों के सभी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है लेकिन उनके लालच को नहीं। सीएम ने बताया कि लोगों को लालच से परहेज करना चाहिए और इससे छुटकारा पाना चाहिए। गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने कुछ समय से भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रखी है और कई बार अपने भाषण में इस बात का जिक्र किया है कि कफन में जेब नहीं होती है।







