प्राणियों के बारे में तथ्य:
- भारत में करीब 500 वन्यजीव अभयारण्य हैं।
- पूर्वी हिमालय, पश्चिमी घाट और भारत-बर्मा सीमा जैव विविधता के लिए तीन प्रमुख स्थान हैं।
- एशियाई हाथी, बंगाल टाइगर, एशियाई शेर, मगरमच्छ,.गंगा डॉल्फिन भारत में पाई जाने वाली कुछ लुप्तप्राय प्रजातियां हैं।
- भारत में सुंदर पक्षियों की लगभग 1300 प्रजातियों का घर है।
- बंगाल टाइगर भारत का राष्ट्रीय पशु है।
- मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
- गंगा डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलजीव है।
- हिमालयन नीली भेड केवल भारत में पाई जाती है।
- भारत में भेड़ों की सबसे ज्यादा (75,000,000) आबादी है, इस मामले में भारत न्यूजीलैंड के बाद दूसरे नंबर पर है।
- सर्दियों में भारत दुनिया भर के लाखों प्रवासी पक्षियों का घर होता है।
-

file photo
भारतीय मुद्रा के बारे में तथ्य :
- भारतीय मुद्रा के प्रत्येक नोट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर होती है।
- हर भारतीय नोट पर एक तरफ 15 भाषाओं में और दूसरी तरफ हिंदी और अंग्रेजी में नोट के संबंध में जानकारी होती है।
- भारतीय नोट के निर्माण में कागज के लिए कपास, गुलमेहंदी, टेक्सटाइल फाइबर इत्यादि का प्रयोग किया जाता है।
- बाकि सभी नोट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए जाते हैं लेकिन एक रुपए का नोट भारत सरकार जारी करती है।
- एक रूपए के नोट को छोडकर सभी नोटों पर रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं।
- भारत-पाकिस्तान विभाजन के कुछ समय बाद तक, पाकिस्तान ने भारतीय रुपए के नोटों का उपयोग तब तक किया जब तक उन्होंने स्वयं की मुद्रा नहीं छाप ली।
- हमारे पास अभी 5,000 और 10,000 रुपए के नोट नहीं हैं, लेकिन 1954 और 1978 के बीच ये प्रचलन में थे।
- प्रत्येक नोट पर भारत के किसी स्थल, जीव, स्मारक या प्रतीक का चित्रण होता है।
- एक क्षतिग्रस्त या फटे नोट का स्थानीय बैंकों में आदान-प्रदान किया जा सकता है।
- धन को नष्ट करना कानून द्वारा दंडनीय अपराध है।
खेलों के बारे में तथ्य:
- भारत में हॉकी, क्रिकेट, टेनिस, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती, बैडमिंटन, फुटबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी और मुक्केबाजी सबसे लोकप्रिय खेलों की श्रेणी में आते हैं।
- शतरंज, पोलो, स्नूकर, कबड्डी, खो-खो, लूडो, सांप-सीढ़ी और ताश जैसे खेलों की शुरुआत का श्रेय भारत को जाता है।
- युद्ध कला या आत्मरक्षा के खेलों की शुरुआत भी भारत में हुई थी।
- भारत ने पहली बार सन1900 में ओलंपिक खेलों में भाग लिया था।
- भारत ने ओलंपिक खेलों में 28 पदक जीते हैं, जिनमें हॉकी के 8 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
- हॉकी के जादूगर कहलाने वाले महान ध्यानचंद को हिटलर ने जर्मन सेना में फील्ड मार्शल के पद का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और भारतीय टीम का 1936 के बर्लिन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने में नेतृत्व किया।
- भारत ने अब तक 2 बार क्रिकेट विश्व कप जीता है।
- भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले सचिन तेंदुलकर देश के पहले खिलाड़ी हैं।
- प्रति वर्ष ध्यानचंद की जन्म तिथि, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य सम्मान खेलों के क्षेत्र के सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार व सम्मान हैं।







