दोस्तों क्या आपको पता है एक इंसान एक घंटे में लगभग 23 बार अपने चेहरे को छूता है। ऐसे में इससे बचाव करने के लिए अमेरिकी डॉक्टरों ने ‘डोंट टच योर फेस’अभियान चलाया है।
आइए समझते की कोशिश करते हैं इस अभियान के बारे में –
मास्क लगाकर ही बाहर निकलें चेहरे को छूने से बचने के लिए आप अपने सिर में नेट (जाली) और मुंह पर मास्क पहनकर बाहर जाएं। इससे आपका हाथ चेहरे पर नहीं जाएगा और आप अपनी आंख, नाक, मुंह को छूने से बच सकेंगे। मास्क और नेट को निकालने से पहले सावधानी भी बरतनी चाहिए। हाथों को अच्छी तरह से धोने के बाद ही मास्क उतारें। अपने हाथों को हमेशा कंधे से नीचे रखें- चेहरे को बार-बार छूने से बचना है तो यह जरूरी है कि आप अपने हाथों को हमेशा कंधे से नीचे रखें।
जब भी चेहरे को छूने का मन करे तो एक बार जरूर सोचें। कई बार हम चेहरे को साफ करने के लिए उसे छूते हैं लेकिन हमें इससे बचना चाहिए। ऐसा करना जरूरी हो तो टिशु पेपर का इस्तेमाल करें। दूसरों को बीमार होने से बचाएं- खांसने और छींकने के स्थिति में अपने मुंह को टिशु पेपर या अपनी बाजू से ढंके। टिशु को इस्तेमाल के तुरंत बाद डस्टबीन में डालें।
सेनिटाइजर या साबुन का इस्तेमाल कब करें :
खांसने और छींकने के तुरंत बाद हाथों को और पानी से अच्छी तरह साफ करें। चेहरा होता है सबसे संवेदनशीलकोरोना वायरस से बचने के लिए सबसे कारगर तरीका है कि आप अपने चेहरे को कम से कम छूएं। शोधकर्ताओं का मानना है कि शरीर में सबसे संवेदनशील चेहरा ही होता है। लंदन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इससे बचने के लिए कई उपाय बताए हैं।
अगर आप इन उपायों को अपने दैनिक जीवन में अपनाते हैं तो चेहरे को बार-बार छूने से बच सकते हैं। छींकता या खांसता है तो उससे निकलने वाले द्रव्य दूसरी चीजों पर जाकर पड़ते हैं और आप उन्हीं चीजों को छूते हैं फिर आप उसे छूने के बाद अपने चेहरे को छूते हैं। इससे वायरस सीधे आपके शरीर में प्रवेश कर जाता है।








1 Comment
complete post