Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    गणेश चतुर्थी का व्रत रखने वालों की हर मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है

    By September 11, 2018Updated:September 11, 2018 festival No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 615

    भगवान गणेश जी का जन्म गणेश चतुर्थी को हुआ था

    गणेश चतुर्थी को भारत के विभिन्न हिस्सों में अनेकों रूपों में मनाई जाती है। हिन्दू धर्म के अनुसार इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

    महाराष्ट्र और उसके आसपास के इलाकों में तो गणेश चतुर्थी के बाद 10 दिनों तक लगातार गणेशोत्सव मनाया जाता है। भक्त इस दौरान अपने-अपने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर भक्ति भाव से दस दिनों तक विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा करते हैं।

    गणेशोत्सव के अंतिम दिन यानि अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।

    इस बार गणेश चतुर्थी 13 सितम्बर को है। यह चतुर्थी साल भर के चतुर्थियों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और सम्पन्नता आती है। मान्यता के अनुसार इस दिन व्रत रखने से भगवान गणेश भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

    शिवपुराण में एक कथा है कि एक बार माता पार्वती स्नान करने के लिए जा रही थी। उसी समय उन्होंने अपनी मैल से एक बालक को उत्पन्न किया और घर का पहरेदार बनाकर उस बालक को कहा कि मेरे आने से पहले कोई घर में प्रवेश ना करे।

    कुछ ही समय बाद शिवजी ने जब घर में प्रवेश करना चाहा तब बालक ने उन्हें रोक दिया। इस पर शिव के गणों ने बालक से भयंकर युद्ध किया लेकिन संग्राम में उसे कोई पराजित नहीं कर सका। अंततः भगवान शंकर ने क्रोधित होकर अपने त्रिशूल से उस बालक का सर काट दिया। इससे माता पार्वती क्रुद्ध हो उठीं और उन्होंने प्रलय करने की ठान ली।

    भयभीत देवताओं ने देवर्षि नारद की सलाह पर जगदम्बा की स्तुति करके उन्हें शांत किया। शिवजी के निर्देश पर विष्णु जी उत्तर दिशा में सबसे पहले मिले हाथी का सिर काटकर ले आए। भागवान शिव ने गज के उस मस्तक को बालक के धड़ पर रखकर उसे फिर से जीवित कर दिया।

    माता पार्वती ने खुश होकर उस गजमुख बालक को अपने हृदय से लगा लिया और देवताओं में श्रेष्ठ होने का आशीर्वाद दिया। ब्रह्मा, विष्णु, महेश ने उस बालक को देवताओं के अध्यक्ष के रूप में घोषित करके सबसे पहले पूजे जाने का वरदान दिया।

    भगवान शंकर ने बालक से कहा कि हे गिरिजानन्दन! विघ्न-वधाओं को नाश करने में तुम्हारा नाम सर्वोपरि होगा। तू सबका पूज्य बनकर मेरे समस्त गणों का अध्यक्ष हो जाओ।

    हे गणेश्वर! तू भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को चंद्रमा के उदित होने पर उत्पन्न हुआ है। इस तिथि में व्रत करने वाले के सभी विघ्नों का नाश हो जाएगा और उसे सब सिद्धियां प्राप्त होंगी। कृष्णपक्ष की चतुर्थी की रात्रि में चंद्रोदय के समय गणेश तुम्हारी पूजा करने के बाद व्रती चंद्रमा को अर्घ्य देकर ब्राह्मण को मिष्ठान खिलाए। तदोपरांत स्वयं भी मीठा भोजन करे। श्रीगणेश चतुर्थी का व्रत करने वाले की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

    Keep Reading

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    A Message of Brotherhood Resounds in Lucknow on Eid-ul-Fitr; Thousands Offer Prayers at Aishbagh Eidgah.

    ईद-उल-फितर पर लखनऊ में गूंजा भाईचारे का पैगाम, ऐशबाग ईदगाह में हजारों ने अदा की नमाज़

    Gulal of love: May every complaint be put to rest in this festival of colours.

    मोहब्बत का गुलाल : रंगों के इस त्यौहार में हर शिकवा तमाम हो जाए

    Where did that Holi go?

    वो होली कहाँ खो गई?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading