Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    बाल संग्रहालय चारबाग में पुस्तकों का मेला 5 से : दिखेंगी युवाओं को लुभाने वाली साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियां

    ShagunBy ShagunMarch 4, 2021 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 559

    लखनऊ बुक फेयर-21 आएंगे देश भर के प्रकाशक

    लखनऊ, 4 मार्च 2021: चारबाग स्थित बाल संग्रहालय लान में 5 से 14 मार्च तक चलने वाले लखनऊ पुस्तक मेला की तैयारियां अंतिम चरणों में पहुंच गई है। आत्मनिर्भर भारत की मेले की थीम पर आधारित मेले का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा कल शाम पांच बजे करेंगे। इस अवसर पर वे एक पत्रिका का विमोचन भी करेंगे। मेले में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा। सभी तरह की किताबों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत छूट होगी। दिनभर प्रख्यात लेखकों से जुड़े कार्यक्रमों के साथ विविध सांस्कृतिक साहित्यिक गतिविधियां चलेंगी।

    संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि मेले में साहित्यिक, शैक्षिक, प्रतियोगी परीक्षाओं के संग विविध विषयों की किताबें होंगी। उम्मीद की जा रही है कि मेले में कोरोना काल से सम्बंधित पुस्तकें लोगों की खास खोज होंगी और हमने प्रकाशकों-वितरकों से आग्रह किया है कि वह विषय से सम्बंधित अधिक से अधिक किताबें लेकर आएं। मेले को प्रशासन के साथ ही नगर निगम, लखनऊ स्मार्ट सिटी, मिशन गंगा, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट, आकाशवाणी आदि का सहयोग मिल रहा है। महामारी को ध्यान में रखते हुए कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

    सबसे बड़ी बात कि मेले में युवाओं की भागीदारी बड़े पैमाने पर कराने के लिए उनके लिए उपयोगी विविध साहित्य के साथ ही विविध गतिविधियों को इंटर-कॉलेज प्रतियोगिता, ओपन माइक सत्र, प्रदर्शनी टॉक शो इत्यादि का आयोजन भी किया जा रहा है। मेले में महिला दिवस के अलावा ग्लूकोमा सप्ताह को ध्यान में रखते हुए आप्टीकुम्भ का भी आयोजन किया जा रहा है।

    मेले में स्थानीय लेखकों की पुस्तक प्रदर्शन व बिक्री के लिए तो अलग स्टाल होगा तो यहां सजने वाले प्रमुख स्टालों में राजकमल, लोकभारती, नेशनल बुक ट्रस्ट, वाणी प्रकाशन, केंद्रीय हिंदी निदेशालय, प्रकाशन विभाग, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, सिंधी भाषा राष्ट्रीय परिषद, उर्दू भाषा राष्ट्रीय परिषद, चॉल्टन बुक ट्रस्ट, श्रीरामकृष्ण मिशन, तर्कसंगत विचार कैफे, ओसवाल पब्लिशर्स, सुल्तान चंद, प्रकाशन संस्थान आदि शामिल हैं।

    लखनऊ बुक फेयर 2021 के एसोसिएट्स प्रसार भारती-आकाशवाणी, रेडियोसिटी, मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी, विजय स्टूडियो, ऑर्गेनिक इंडिया, किरण फाउण्डेशन, ज्वाइन हैण्ड्स फाउण्डेशन, ऑरिजिंस, सेफ एक्सप्रेस, विश्वम फाउण्डेशन, जकसन, समाग्रा, स्टार टेक्नोलॉजीज, चोकामोर हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    In the age of AI, providing accurate news is more important than rushing.

    एआई के दौर में जल्दबाजी नहीं, सही खबर देना जरूरी : विशाल सिंह

    October 24, 2026
    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    October 24, 2026
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading