Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    डॉ. पवन विश्वकर्मा और डॉ. दीपा शर्मा बन गये गंभीर कोविड पीड़ितों के ‘मसीहा’

    ShagunBy ShagunMay 17, 2021Updated:May 19, 2021 इंडिया 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    आयुर्वेदिक कॉलेज झाँसी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार विश्वकर्मा और आयुर्वेदिक रिसर्च सेंटर ग्वालियर में अनुसंधान अधिकारी डॉ. दीपा शर्मा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,414

    “बुंदेलखंड के कई जिलों में कोरोना से पीड़ित गंभीर मरीजों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से किया स्वस्थ”, “स्वस्थ हुए मरीज सोशल मीडिया में व्यक्त कर रहे आयुर्वेदिक चिकित्सक दंपति का आभार”

    राहुल कुमार गुप्त   

    बाँदा, लखनऊ, 16 मई, 2021: कोरोना की दूसरी लहर ने देश में भयाक्रांत वातावरण उत्पन्न किया है, चहुँओर सिर्फ रुदन ही रुदन! मौत! मौत! और मौत की खबर! कोई न कोई अपनों को खो रहा है, क्या गरीब? क्या अमीर?

    बहुत से चिकित्सकों ने कोरोना संक्रमण के भय से लोगों की अन्य बीमारियाँ भी देखनी बंद कर दी है। हाँ! कुछ संस्थानों व सरकारी संस्थानों में जरूर मरीजों को देखा सुना जा रहा है। लेकिन जनसंख्या प्रतिशत के हिसाब से इनका प्रतिशत नगण्य ही माना जा सकता है।

    तबाही के इस मंजर पे कुछ चिकित्सक आगे भी आये हैं जो लोगों की निःशुल्क मदद कर उन्हें इस विपदा से बचाने में सफल हुए हैं और सफल हो रहे हैं। लेकिन ऐसे मसीहा चिकित्सकों की संख्या वास्तविक मसीहाओं के जैसे बहुत कम ही है। ऐसे ही चिकित्सकों की वजह से चिकित्सकों को धरती के भगवान की उपमा दी जाती है।

    एलोपैथ जहाँ अपने तात्कालिक लाभ के गुणों से सारी चिकित्सा पद्धतियों में अग्रणी स्थान बनाने में सफल रहा वहीं साईड इफेक्ट के कई अवगुणों को लेकर नई-नई बीमारियों के उत्पन्न का कारण भी बना है। कई मामलों में यह आपके शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को कमजोर भी करता है।

    वहीं भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद कई मामलों में तात्कालिक लाभ देती है लेकिन कुछ मामलों में वक्त भी लगता है लेकिन साईड इफेक्ट का खतरा न के बराबर है। और हर बार आपके शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत ही करता है। कई असाध्य रोग सही चिकित्सक के मार्गदर्शन से इस भारतीय चिकित्सा पद्धति में संभव भी हुए हैं।

    https://shagunnewsindia.com/strengthen-the-immune-system-avoid-many-diseases/

    कोविड-19 जैसे महाविषाणु के सरलतम प्रहार से जटिलतम प्रहार वाले रूपों को आयुर्वेद ने भी काबू में किया है । दूसरी लहर में एलोपैथ में जहाँ जान का खतरा भी अधिक दिखा वहीं आयुर्वेद में जान का खतरा नगण्य दिख रहा है।

    कोरोना काल के प्रथम चरण से इसके कहर व्यापी रूप तक दोनों का इलाज निःशुल्क रूप से आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से शत-प्रतिशत परिणाम के साथ बुंदेलखंड के प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक दंपति ने कर के दिखाया है। कर्वी जिला से, बाँदा जिला होते हुए झाँसी और ग्वालियर तक के कई कोविड पीड़ितों का इलाज बहुत ही सहज और सरल तरीके से कर के उनको जीवनदान दिया है। तथा इन स्वस्थ हुए मरीजों परआयुर्वेद का जादू चढ़ गया है।

    सैकड़ों लोग इस दम्पति का सोशल मीडिया और दूरसंचार से भी आभार व्यक्त कर रहे हैं। शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज झाँसी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार विश्वकर्मा और आयुर्वेदिक रिसर्च सेंटर ग्वालियर में अनुसंधान अधिकारी डॉ. दीपा शर्मा जहाँ कर्त्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है वहीं भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की महिमा के दर्शन भी लोगों को करा दिये हैं।

    सरकार ने कोविड मामलों से आयुर्वेदिक चिकित्सकों को जहाँ दूर कर रखा है वहीं कोविड पीड़ितों को शत-प्रतिशत ठीक करने का इन्होंने रिकॉर्ड भी बनाया है।
    कोरोना की पहली लहर के बाद मौत का पर्याय बनी दूसरी लहर में ठीक हुए मरीजों ने अपनी जाँच रिपोर्ट्स के साथ आभार भी सोशल मीडिया में शेयर किया है।

    मरीजों में तेजी से गिरते हुए ऑक्सीजन लेवल को भी बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से ही सही कर दिया गया।

    कोरोना से पीड़ित मरीजों में हर उम्र के लोगों को पूर्णतः स्वास्थ्य लाभ हुआ है। हमारे कुछ जानने वाले और खुद हमारा परिवार भी इनकी चिकित्सा पद्धति से लाभान्वित हुआ है।

    बाँदा जिले के एक एलोपैथ चिकित्सा अधिकारी का पूरा परिवार कोरोना से पीड़ित था, एक स्थानीय मरीज का वीडियो देखने के बाद चिकित्सा अधिकारी ने डॉ. पवन कुमार विश्वकर्मा से सलाह ली और उनकी बताई आयुर्वेदिक दवाओं से अपने पूरे परिवार को स्वस्थ करने में सफलता प्राप्त की।

    सरकार को लाभान्वित तथा निष्क्रिय पड़ी इन चिकित्सा पद्धतियों को भी सक्रिय बनाने की जरूरत है जिससे इस अदृश्य महाशत्रु (कोविड-१९) को आसानी से काबू में लाया जा सके तथा इसका दुष्प्रभाव भी न दिखे।

    “अगस्त्य हरीतिकी अवलेह,

    वासा अवलेह, स्वासकासचिंतामणि रस, अभ्रक भस्म, शीतोप्लादि चूर्ण, पिप्पली चूर्ण, सुधा टंकण भस्म, महासुदर्शन घनबटी, अश्वगंधा घनबटी, त्रिभुवन कीर्ति रस, महालक्ष्मी विलास रस आदि।

    उपरोक्त दवाओं में से ही कई दवाएं मरीजों की स्थिति देखकर चलायी गयीं, जिसमें से कोविड पीड़ितों को पूर्णतः लाभ मिला। निम्न दवाओं को चिकित्सकीय परामर्श के द्वारा ही लिया जाये।” – आयुर्वेदिक चिकित्सक दंपति डाक्टर पवन कुमार विश्वकर्मा और डॉ. दीपा शर्मा। – मोबाइल नम्बर- 8004138996

    Shagun

    Keep Reading

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Kept her husband's promise; in-laws gave their daughter-in-law a new life by embracing her as a daughter.

    पति के वादे को निभाया, सास-ससुर ने बहू को बेटी बनाकर दी नई जिंदगी

    यूपी में मानसून ने ली रफ्तार! झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    1 Comment

    1. Rahul on May 17, 2021 4:11 pm

      https://shagunnewsindia.com/strengthen-the-immune-system-avoid-many-diseases/

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    July 12, 2026

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    July 12, 2026
    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    July 12, 2026
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading