Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फेसबुक वॉल से

    Facebook वॉल से: एक छोटे से अखबार ने बाबा के पूरे किले को ध्वस्त कर दिया, जबकि बड़े अखबारों ने मौन साध रखा था?

    By August 31, 2017 फेसबुक वॉल से No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 599

    एक छोटे से अखबार के पूरे सच ने राम रहीम के किले को ध्वस्त कर दिया, जबकि बड़े अखबारों ने मौन साध रखा था, मोदी सरकार के GST थोप देने से बंदी के कगार पर पहुँच गये हैं। कितना जायज है…..

    Rajendra K. Gautam

    अंततः जिसका था इंतजार वह आकड़ा भी आ गया…रिजर्व बैंक के अनुसार नोटबंदी पर मोदी जी का दावा फेल हो गया है। 99 फीसदी पुराने नोट बैंकों में वापस आ गए। न नोट नदी में बहाए गए न जलाए गए। 15 दिन पहले 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से तीन लाख करोड़ वाला दावा भी धुंआ-धुंआ हो गया।

    नये नोट छापने, उनको एटीएम और बैंकों तक पहुँचाने, एटीएम को नए तरीके से कैलिबर करने का खर्च जोड़ा जाए तो कहा जाएगा कि खाया-पीया कुछ नहीं अौर गिलास तोड़ा बारह आना….उल्टे जो दो हज़ार के नोट छापे गए उससे कालाधन रखना और आसान हो गया।

    अब मोदी जी को उन लोगों से माफी मांगनी चाहिए जिन लोगों की नोटबंदी के कारण लाइन में खड़े-खड़े मौत हो गई। जिन बेटियों की शादी नहीं हो सकी। जिन लोगों की नौकरी चली गई। जिन लोगों को अपने ही रुपयों के लिए पुलिस की लाठी खानी पड़ी।

    Yogesh Yadav

    योगी वाकई योगी हैं…कुटिल राजनीतिज्ञ तो कतई नहीं हैं, वरना गोरखपुर वाले कांड को वह पिछली सरकार पर भी मढ़ सकते थे, इसके पीछे तर्क और सबूत देना बहुमत की सरकार के लिए बड़ी बात नहीं होती, उन्होंने ऐसा नहीं किया इसी कारण उन्हें निरन्तर सुनना पड़ रहा है, हो न हो किसी ने योगी के हाथ बांध रखे हैं, न्यायिक व्यवस्था को छोड़ लोकतंत्र के तीनों खंभे इसका पूरा फायदा उठा रहे हैं। योगी की साफगोई, नेकदिली की लोग जमकर परीक्षा ले रहे हैं। ऐसे लोग गफलत में हैं। बतौर सीएम योगी के कार्यशैली की समीक्षा इतने कम वक्त में नहीं की जा सकती। हो न हो योगी किसी षडयंत्र का शिकार हो रहे हों? संभवत: इसके पीछे सरकारीतंत्र में कमीशनखोरी बंद होना हो। कमीशनखोरी तो सरकारीतंत्र की धड़कन बन चुका है…इमानदारी के पैसे से जीना तो पेसमेकर लेकर जीना हुआ। छटपटाहट तो नजर आएगी ही। सच पूछिये तो योगी में अपने काम का प्रोजेक्शन करने का स्वार्थ नहीं हैं। योगी ने गलत भी कुछ नहीं कहा, बच्चे पैदा करो तो अल्लाह और इश्वर की नेमत-कृपा से, बाकी छोड़ दो सरकार पर। अरे…मंदिर, मस्जिद, बाबा, मौलाना क्यों नहीं कोई फार्मूला और बेशुमार दौलत लेकर सामने आते कि अब सरकारी अस्पतालों में गोरखपुर केस की पुनरावृत्ति नहीं होने देंगे। महज आलोचना करने से कुछ नहीें होने वाला…

    Ajay Dayal

    No automatic alt text available.
    ChandraShekhar Hada

    बहुत् से नेता, अफसर और कभी कभी बड़े पत्रकार जनता के पैसों पर देश की समस्याओं जैसे बाढ़ , सूखा, आपदा प्रबंधन के अध्ययन करने विदेश यात्राओं के लंबे लम्बे टूर पर जाते है।
    किसीं के पास कोई जानकारी हो तो शेयर करे कि इस अध्ययन से देश की किस समस्या का समाधान हुआ ?
    Shailendra Singh

    No automatic alt text available.हर कामयाब पुरुष के ही नहीं,
    हर जेल गए बाबा के पीछे भी
    किसी औरत का हाथ होता है।
    ChandraShekhar Hada

    नोटबंदी से काला धन ख़त्म होने के वादे पर सरकार की तरफ़दारी में जुटे अर्थशास्त्रियों, बुद्धिजीवियों, पत्रकारों-बुद्धू बन कर कैसा लग रहा है?
    Amitaabh Srivastava

    दुनिया भले ही इसे डार्विन का विकासवाद कहे… लेकिन कुछ तो है जो उसकी ख़ुदाई की गवाह है..
    No automatic alt text available.

    हे राम…

    No automatic alt text available.Manoj Kureel


    आप भी अपनी फेसबुक टिप्पणी हमें शगुन न्यूज़ इंडिया डॉट कॉम के मेल एड्रेस editshagun@gmail.com पर भेज सकते है विषय पसंद आने पर हम उसे उचित देंगे।

    Keep Reading

    बांधवगढ़: सुबह की सफारी का रोमांच और बाघ से एक अप्रत्याशित मुलाकात part- 2

    बांधवगढ़ के जंगल में शेर का सामना -part-1

    वह कौन था : भूत, भ्रम या हकीकत?

    भारत की डिप्लोमेसी का यह सूर्य समूची दुनिया में चमक रहा है

    यह अनोखा प्यार ढूंढने के लिए जंगल के पास रहता हूं : पर्यावरण प्रेमी अनुराग प्रकाश

    जिंदगी को करीब से देखो इसका चेहरा तुम्हें रुला देगा!

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading