Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फेसबुक वॉल से

    जिंदगी को करीब से देखो इसका चेहरा तुम्हें रुला देगा!

    ShagunBy ShagunApril 28, 2025 फेसबुक वॉल से No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 660

    अनुराग प्रकाश की बात

    यह पिछले हफ्ते की बात है। यहां पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पास बराही में रात को जोरदारआंधी पानी आया । सुबह जब मैं सो कर उठा और बाहर आकर देखा तो बाहर एकदम अंधेरा छाया हुआ था। आसमान काले बादलों से घिरा हुआ था। बहुत ही खुशनुमा मौसम हो रहा था। मैं बाहर बैठकर चाय पी और ऊपर वाले से कहा कि तेज आंधी की वजह से लाइट भी अब एक-दो दिन नहीं आएगी। इसलिए यदि दो तीन दिन बारिश का मौसम रहता है तो गर्मी से राहत रहेगी।

    फिर मैंने वाइफ बोला कि आज नाश्ते में कुछ स्पेशल बना लो । यह कह कर मैं पास की ही दुकान से राशन का कुछ जरूरी सामान लेने चला गया। तब तक वाइफ ने नाश्ते में मेरी मनपसंद अरबी की सूखी सब्जी और पूरी बनाई साथ में खीर भी बना ली थी । हम लोग बाहर बरामदे में बैठकर ये बेहतरीन नाश्ता कर ही रहे थे की फिर गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई । नाश्ता करने के बाद मैं अपने ऑफिस मैनाकोट के लिए निकला और प्लान किया कि आज तो मौसम अच्छा है तो आज थोड़ा आस पास का एरिया भी घूम कर आया जाएगा।

    रास्ते में मैं अपने एक मित्र के पास और रुका और उनसे हाल-चाल पूछा । उन्होंने मायूस होते हुए कहा देख रहे हैं भाई साहब कैसे बादल छाए हुए हैं । मेरी गेहूं की फसल तैयार खड़ी है बस इसे काटना ही बाकी है । एक हफ्ते बाद मेरी बेटी की शादी है।

    इस मौसम को लेकर मैं बेहद चिंतित हूं। शादी का सारा प्रोग्राम गेहूं के इसी पैसे पर ही निर्भर है। यह कहते कहते वह थोड़ा संजीदा हो गए। मैंने उनके कंधे पर हाथ रखा और बोला परेशान न हो अभी कुछ घंटे में सब बदल छट जाएंगे और बढ़िया धूप निकल आएगी।

    उसके बाद आप आराम से गेहूं कटवाना और धूमधाम से अपनी बेटी की शादी करना। मेरे मुंह से यह बात सुनकर उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आई। उसके बाद में मैं मैनाकोट के रास्ते में एक छोटी सी दुकान पर रुका और थोड़ा समान खरीदा । दुकान वाले ने मुझसे पूछा कि क्या आप लखनऊ रहते हैं?? मैंने कहा हां।

    तब उन्होंने मुझसे वहां के एक हॉस्पिटल के बारे में पूछा कि कैसा है वो हॉस्पिटल वहां मुझे 15 दिन बाद अपनी वाइफ का ऑपरेशन करवाना है।
    बस ठीक-ठाक से मेरा ये गेहूं कट जाए जो दुकान के पीछे लगा है। गेहूं की इस फसल के पैसे से मुझे अपने घर में थोड़ा निर्माण कार्य करना है क्योंकि बरसात में घर में पानी टपकता है। लेकिन इस बारिश और आंधी को देखकर बहुत डर लग रहा है।

    मैं सोच में पड़ गया कि सुबह जो मौसम मुझे इतना खुशगंवार लग रहा था वह लोगों के लिए इतना खतरनाक साबित हो सकता है। शाम को जब मैं बराही वापस घर आया तो मैं भी थोड़ा उदास था।
    वाइफ ने पूछा क्या हुआ सुबह तो आप बहुत प्रसन्न थे ??

    कोई बात हो गई क्या??
    तब मैंने उन्हें भी सारी बात बताई कि हमारे लिए जो मौसम इतना अच्छा है और हम बारिश की दुआ कर रहे हैं लोग इसी बारिश को लेकर खौफ में है। अब हम दोनों मन ही मन सोच रहे थे कि जल्दी से जल्दी मौसम खुल जाए। हे ईश्वर अगर इस बारिश से इतने लोगों का नुकसान है तो इसे कुछ दिन रोक देना। गर्मी का क्या है वह तो होगी ही अब।

    उसके बाद डिनर कर हम लोग सो गए। अगले दिन सवेरे जब मैं उठा और कमरे से बाहर आया तो देखा मौसम बिल्कुल साफ था और सूर्य देव निकल आए थे। मैंने ऊपर वाले को हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया और सोचा आज ये मौसम देखकर कितने परिवार प्रसन्न हुए होंगे। किसान की फसल से उसका घर परिवार एवं उसके सारे सपने जुड़े रहते हैं। फसल बोने से लेकर काटने तक उसे कठिन परिश्रम एवं अनेकों मुसीबत का सामना करना पड़ता है लेकिन शायद फिर भी उसे उतने पैसे नहीं मिल पाते हैं जितने बिचौलियों को मिल जाते हैं।

    जब आप ग्रामीण परिवेश में रहते हैं लोगों से मिलते जुलते हैं उनकी तकलीफों को सुनते समझते हैं तो आपको लगता है ऊपर वाले ने जो आपको दिया है उसकी कीमत क्या है। इसलिए हर हाल में उसका धन्यवाद करते रहो।
    जगजीत सिंह की ग़ज़ल का एक शेर था इसका अर्थ अब समझ में आता है :
    “जिंदगी को करीब से देखो इसका चेहरा तुम्हें रुला देगा “

    Shagun

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading