Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    दलित छात्रा अनीता द्वारा सुसाइड की घटना पर संघर्ष समिति ने जताया शोक, करेंगे 51 हजार की आर्थिक मदद

    By September 3, 2017Updated:September 3, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 639

    24 सितम्बर पूना पैक्ट दिवस पर संघर्ष समिति लखनऊ में करेगी दलित पिछड़ा आरक्षण बचाओ महासम्मेलन


    • तमिलनाडू की दलित छात्रा अनीता द्वारा सुसाइड की घटना पर संघर्ष समिति ने जताया अफसोस, उनके के गरीब परिवार को 51 हजार रूपये की आर्थिक मदद देने का किया ऐलान एवं उसके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया याद।
    • 24 सितम्बर को दलित छात्रा के परिवार को लखनऊ महासम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित कर किया जायेगा सम्मानित और की जायेगी आर्थिक मदद।

    लखनऊ 3 सितम्बर। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र की प्रान्तीय कार्यसमिति ने आज यह ऐलान किया है कि आगामी 24 सितम्बर 2017 को पूना पैक्स दिवस के अवसर पर लखनऊ में दलित पिछड़ा आरक्षण बचाओ महासम्मेलन आयोजित किया जायेगा। संघर्ष समिति ने अपनी प्रान्तीय कार्यसमिति की बैठक के बाद तमिलनाडू स्टेट बोर्ड की टाॅपर 1200 में 1176 अंक हासिल करने वाली दलित छात्रा अनीता द्वारा सुसाइड किये जाने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए उसकी आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना की और संघर्ष समिति कार्यालय में उसकी प्रतिभा को याद करते हुए उसके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। संघर्ष समिति संयोजकों ने इस बात पर अफसोस व्यक्त किया कि दलित छात्रा द्वारा गरीबी के बावजूद भी मेडिकल में प्रवेश हेतु नीट के माध्यम से मा. सुप्रीम कोर्ट तक अपनी लड़ाई लड़ी, परन्तु सफल नहीं हो पायी। गौर तलब है कि स्व. अनीता के पिता जो मजदूरी करके अपना जीवनयापन करते हैं, उनके परिवार के दुख में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र ने अपने को शामिल करते हुए बाबा साहब पे बैक टू सोसाइटी के तहत रू0 51 हजार की आर्थिक मदद करने का किया ऐलान ।

    गौरतलब है कि संघर्ष समिति द्वारा पूर्व में भी उप्र के मैनपुरी की दलित बेटी की शादी का पूरा खर्च, बस्ती के आईआईटी में चयनित दलित छात्र की मदद, बीबीएयू में दलित छात्रों की आर्थिक मदद सहित इस प्रकार कार्य करती रही है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, प्रेम चन्द्र, बनी सिंह, अशोक सोनकर, जितेन्द्र कुमार, श्रीनिवास राव, प्रभु शंकर राव, सुनील कनौजिया ने कहा कि दलित छात्रा के परिवार से सम्पर्क साधने हेतु तमिलनाडू राज्य के अरियालूर जिले के स्थानीय विधायक श्री राजेन्द्रन एस से सम्पर्क किया गया है, उनके द्वारा परिवार का विस्तृत जानकारी व सम्पर्क नम्बर शीघ्र देने का आश्वासन दिया गया है। संघर्ष समिति द्वारा जल्द ही परिवार से सम्पर्क कर उन्हें आर्थिक मदद हेतु 24 सितम्बर को लखनऊ में होने वाले दलित पिछड़ा महासम्मेलन में उन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा और उसी दौरान उनको 51 हजार रूपये की आर्थिक मदद की जायेगी और उनके पिता को सम्मानित भी किया जायेगा।

    अनिता ने क्यो की थी आत्महत्या ?

    अनीता ने तमिलनाडु के कुझुमुर गांव में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दैनिक मजदूर की 17 वर्षीय बेटी अनीता ने तमिलनाडु स्टेट बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में 1200 में से 1176 नंबर पाये थे. जिसके आधार पर उनका एडमिशन एमबीबीएस में हो जाता लेकिन नीट परीक्षा के चलते ऐसा संभव नहीं हुआ।

    गौरतलब है कि पिछले साल तक तमिलनाडु में मेडिकल कॉलेज में दाखिल बारहवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर हो जाता था. हालांकि नीट परीक्षा का आयोजन केंद्र सरकार ने पिछले साल भी किया था लेकिन तब तमिलनाडु को इससे छूट मिल गई थी।

    अनीता ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में बहस की थी। इस साल भी तमिलनाडु सरकार ने अध्यादेश लाकर नीट परीक्षा से बाहर होने का प्रयास किया था लेकिन 22 अगस्त को सुप्रीट कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था।

    # avadesh verma

    Keep Reading

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading