Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    अयोध्या से राम की राह पर बसपा

    ShagunBy ShagunJuly 26, 2021Updated:July 26, 2021 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 612

    जी के चक्रवर्ती

    सत्ता में वापसी के लिए बीएसपी ने सोशल इंजीनियरिंग के बाद नया फार्मूला लागू किया है पूरे समाज को एक जुट व एक मंच पर साथ लाने के लिए अब बसपा राम कि राह पर चलेगी। अयोध्या में ब्राह्मण सम्मलेन की शुरुआत इस बात का प्रमाण है कि बसपा सबको साथ मिलाकर अब कुछ नया प्रयोग करेगी।

    भारतीय राजनीति में मायावती एक रहस्यमई ताकत रखती है। वर्तमान समय मे ब्राह्मण समाज और बनियों लोगों का बहुजन समाज पार्टी में मिलाने और उन्हें पार्टी में शामिल करने के प्रयासों में आगामी 7 – 8 महीनों में होने वाले चुनाव से पहले अभी से पार्टी में हलचल शुरू हो गई है।

    बसपा प्रमुख मायावती उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के चुनाव में क्या गुल खिलाएगी यह तो अभी से बता पाना बहुत मुश्किल है लेकिन बसपा प्रमुख राजनीति की चौपड़ की क्या विसात बिछाती है यह तो उनकी रहस्यमयी ताकत ही जानती है लेकिन यह तो मानना पड़ेगा किबसपा के बगावती नेताओं के बाहर जाने के बाद भी बसपा पहले से कहीं और अधिक मजबूत हुई है। यह बात उनके विरोधी स्वमं अनुसूचित जाति के नेताओं ने उनके इस पैतडेबाजी को दलितों के साथ विश्वासघात करने जैसी ही बात करार जरूर दिया है लेकिन यह भी सत्य है कि उत्तर प्रदेश में ऐसे जातिगत समझौते से बसपा को हमेशा फायदा ही हुआ है और उनके समर्थक शायद इस विषय में एकमत है कि मायावती उत्तर प्रदेश में एक उम्मीद की किरण है।

    बता दें कि वर्ष1994 में मायावती पहली बार राज्यसभा सांसद बनीं थी। इसके ठीक एक वर्ष बाद1995 में गठबंधन की सरकार में वह मुख्यमंत्री बनीं उस समय तक मायावती उत्तर प्रदेश राज्य की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री थीं।

    मायावती ने उत्तर प्रदेश की सत्ता को हथियाने के लिये अपने सिंबल हाथी को सत्ता की कठिन चढ़ाईयों को पार करना पड़ा तो मायावती ने उसे भी सहर्ष स्वीकार किया। मायावती को सत्ता हासिल करने के लिए कईं तरह के शर्तो को स्वीकार करना पड़ा लेकिन ऐसे सौदों की उपयोगिता या प्रसंगिगता समाप्त होते देख कर मायावती ने बड़ी मुस्तैदी के साथ उनसे अपने आपको दरकिनार कर लिया।

    बीएपी संस्थापक काशीराम के जीवित रहने के दौरान मायावती ने इस तरह के विशेष परिस्थियों को साधने में महारथ हासिल की करने और उसके अनुरूप सुश्री मायावती हमेशा सटीक निशाना लगाने में कामयाब रही। उन्होंने हमेशा अपने दम-खम ऊर्जा का संचय कर उसे एक दिशा में प्रत्यारोपित किया जिससे वे अपने मूल लक्ष्य से कभी भटकी नहीं। बहुजन समाजपार्टी ने अभी हाल ही उत्तर प्रदेश में हुये जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से अपने आपको दूर रख कर यह यह साबित कर दिया है कि जरूरत पड़ने पर मायावती कठोर से कठोर निर्णय पार्टी हित में लेने के लिये हमेशा तैयार रहती है और इस तरह के कदमो को उठाना केवल एक ही बात साबित करती है कि ऐसी हिम्मत केवल एक चतुर व दूरदृष्टि रखने वाला नेता ही उठा सकता है।

    बसपा प्रमुख जब उत्तर प्रदेश की शासन सत्ता की बागडोर संभालते हुए एक परिपक्व राजनेता के रूप में उत्तर प्रदेश में प्रत्येक समुदाय के लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल की। बीएसपी पुनः उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही ज्यादातर ब्राह्मण, वैश्य जनप्रतिनिधि स्वतः ही बासपा में शामिल होते दिखना स्वभाविक सी बात है और जैसा कि मौजूदा समय मे होते हुए दिखाई देने भी लगा है। आज निश्चित रूप से मायावती महत्वपूर्ण संभावनाओं वाली एक राजनेता के रूप में भारतीय राजनीति क्षेत्र में हमारे सामने हैं जिन्होंने पिछड़े समुदाय के लोगों के मध्य एक सफल राजनेता के रूप में अपने आप को एक पहचान दिलवा कर स्थापित किया है।

    # BSP
    Shagun

    Keep Reading

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading