टोक्यो ओलिम्पिक में वैसे तो भारत के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन आज एक गोल्ड भारत की झोली में भी आया, जिसे किसान पुत्र नीरज चोपड़ा भाला फेंक प्रतियोगिता में दिलाया। बता दें कि टोक्यो ऑलम्पिक में मीराबाई चानू ,पी वी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन, रविकुमार दहिया, बजरंग पुनिया सहित सभी विजयी खिलाड़ियों का कार्य बेहद सराहनीय रहा है। आज इस ख़ुशी के मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को फ़ोन पर बधाई दी।

इस ख़ुशी के मौके पर भारत के गृहमंत्री श्री अमित शाह ने भी नीरज को ट्विटर के माध्यम से बधाई दी उन्होंने लिखा गौरवमयी व ऐतिहासिक क्षण! ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने के लिए नीरज चोपड़ा को बहुत-बहुत बधाई। आपने अपने परिश्रम और लगन से देश को जो सम्मान दिलाया है उस पर हर भारतीय को गर्व है। पूरा भारत आपकी इस असाधारण उपलब्धि से आनंदित है।







