बीते चुनाव में सरोजनीनगर से बसपा प्रत्याशी शिव शंकर सिंह शंकरी के समर्थन में इलाके के बसपाईयो में पार्टी से इस्तीफा देने की होड़ लग गई। गुरूवार को कानपुर रोड के कटी बगिया स्थित कैम्प कार्यालय पर पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी सतगुरू शरण रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में दर्जनों पदाधिकारियों सहित तीन जिला पंचायत सदस्यों व बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बसपा की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने का ऐलान किया। इस दौरान सभी ने पार्टी मुखिया मायावती पर डॉ बीआर अम्बेडकर व बसपा संस्थापक कांशीराम के मिशन से भटकने का आरोप भी लगाया।
पार्टी से इस्तीफा देने वालो में जिपंस अखिलेश उर्फ प्रमोद गौतम, शशिबाला रावत व अरविन्द उर्फ सुनील गौतम, विधानसभा महासचिव सज्जन पाल, कोषाध्यक्ष विनय दीक्षित, पूर्व जिला सचिव रामऔतार धीमान व रमेश कनौजिया, सिन्धी समाज भाईचारा कमेटी विधानसभा अध्यक्ष जसविन्दर सिंह कोहली, क्षत्रिय समाज भाईचारा कमेटी विधानसभा अध्यक्ष कीर्तिवर्धन सिंह चैहान बब्लू, ग्राम प्रधान संतोष सिंह, नीरज सिंह, राकेश सिंह, आशीष साहू, बिटोल रावत, क्षेपंस अतुल सिंह माखन, पूर्व प्रधान राजेश सिंह चैहान, ब्रजेश सिंह दऊवा, राजेश पटेल, मनोज रावत, अवधेश सिंह छोटू, शिवशंकर मिश्रा चच्चू, सुशील दीक्षित, शिव भगवान सिंह और पूर्व विधानसभा महासचिव राजकुमार लोधी सहित बड़ी संख्या में सेक्टर, बूथ पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेपंस शामिल है। मालूम हो कि बीते बुधवार को बसपा जिलाध्यक्ष डॉ एचके गौतम ने जहां शंकरी सिंह सहित राजधानी के पांच पूर्व विधानसभा प्रत्याशियो को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाकर पार्टी से निष्कासित करने की बात कही थी। वही इन सभी ने पार्टी के इस दावे को खारिज करते हुए खुद ही पार्टी से इस्तीफा देने का दावा किया था।
Keep Reading
Add A Comment







