Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    बिजली दर संबंधी सार्वजनिक सूचना में अतिरिक्त रेग्यूलेटरी सरचार्ज लगाने से मचा बवाल

    By September 9, 2017Updated:September 9, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 587
    • बिजली दर संबंधी सार्वजनिक सूचना में अतिरिक्त रेग्यूलेटरी सरचार्ज लगाने की सूचना से मचा बवाल
      उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने आयोग अध्यक्ष से मिलकर दाखिल किया जनहित प्रत्यावेदन
    • नियामक आयेाग का बडा फैसला, निदेशक वाणिज्य पावर कारपोरेशन से मांगा स्पष्टीकरण और उक्त
    • सार्वजनिक सूचना के अंश को आयोग आदेश के माना विपरीत कहा अविलम्ब जारी करे कारपोरेशन शुद्धि पत्र
    • उपभोक्ता परिषद का बडा आरोप पावर कारपोरेशन को कैसे पता चल गया कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओ पर आगे लगेगा एक और अतिरिक्त रेग्यूलेटरी सरचार्ज

    लखनऊ 9 सितम्बर। उप्र पावर कारपोरेशन द्वारा बिजली कम्पनियों के लिये मल्टी ईयर टैरिफ व वर्ष 2017-18 हेतु प्रस्तावित बिजली दर बढोत्तरी प्रस्ताव पर आज विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित टैरिफ सम्बंधी सार्वजनिक सूचना पर उस समय बवाल मच गया जब उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने नियामक आयोग अध्यक्ष श्री एस के अग्रवाल से मिलकर उन्हें एक जनहित प्रत्यावेदन सौंपते हुये यह मुददा उठाया कि पावर कारपोरेशन द्वारा बिना आयोग के आदेश के सार्वजनिक सूचना में एक नोट अंकित कर उसमें ’’राजस्व अंतर की प्राप्ति हेतु रेग्यूलेटरी सरचार्ज मा. आयोग के अनुमोदनानुसार अतिरिक्त लगाया जायेगा’’ प्रकाशित करा दिया गया है। जो आयोग की अवमानना की श्रेणी में आता है। पावर कारपोरेशन के पास कौन सा त्रिनेत्र है जिससे उसको पता चल गया कि आने वाले समय में प्रदेश के उपभोक्ताओं पर एक अतिरिक्त रेग्यूलेटरी सरचार्ज और लगेगा। इस प्रकार का असंवैधानिक कार्यवाही करके पावर कारपोरेशन आयोग के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहा है।

    आयेाग अध्यक्ष श्री एस के अग्रवाल ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अविलम्ब प्रकरण पर परीक्षण कर अपना फैसला सुना दिया। आयोग के सचिव श्री संजय श्रीवास्तव ने अविलम्ब पावर कारपोरेशन के निदेशक वाणिज्य, श्री संजय कुमार सिंह का स्पष्टीकरण मांगते हुए उन्हें यह निर्देश दिया कि उप्र विद्युत नियामक आयोग द्वारा 4 सितम्बर 2017 को जब एआरआर का एडमिटेस आर्डर जारी किया गया था उसमें रेग्यूलेटरी सरचार्ज संबंधी कोई भी इस प्रकार का आदेश आयोग द्वारा नही जारी किया गया था। इसके बावजूद भी पावर कारपोरेशन द्वारा इस प्रकार की सूचना समाचार पत्रों में क्यों प्रकाशित करायी गयी? आयोग ने अपने आदेश में पावर कारपोरेशन पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे आयोग आदेश के विपरीत माना और अविलम्ब समाचार पत्रों मंे शुद्धिपत्र जारी करने का आदेश दिया।

    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बडी चालाकी से पावर कारपोरेशन ने सार्वजनिक सूचना में उपभोक्ताओं पर भविष्य में एक और रेग्यूलेटरी सरचार्ज लगाया जायेगा की बात प्रकाशित करायी गयी। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पावर कारपोरेशन मनमाने तरीके से आयोग के अधिकार की परिधि में अपना हस्तक्षेप कर रहा है। जो पूरी तरह टैरिफ फिक्सिंग की श्रेणी में आता है और यह सिद्ध करता है कि पावर कारपोरेशन ग्रामीण व किसानों सहित अन्य उपभोक्ताओं की बिजली दरों में व्यापक वृद्धि प्रस्ताव देकर संतुष्ट नही हुआ है। चोर दरवाजे से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डलवाने के लिये प्रयासरत हैं। जो पूरी तरह उपभेाक्ता विरोधी कार्यवाही में आता है।

    #UPPCL LUCKNOW

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading