Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री होंगे

    ShagunBy ShagunApril 11, 2022Updated:April 13, 2022 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 864

    इस्लामाबाद, 11 अप्रैल । पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री होंगे। उन्हें सोमवार रात प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। पाकिस्तान में नया प्रधानमंत्री चुनने के लिए बुलाए गए नेशनल असेंबली के विशेष सत्र में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने प्रधानमंत्री चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया। पीटीआई के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार शाह महमूद कुरैशी ने इमरान शासन की उपलब्धियां गिनाने के बाद चुनाव में हिस्सा न लेने की घोषणा की।

    पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव से इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटाने के बाद रविवार को नया प्रधानमंत्री चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई। विपक्ष की ओर से पाकिस्तान मुस्लिम लीग – नवाज (पीएमएल-एन) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन कराया था। उधर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पूर्व व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को प्रत्याशी बनाया है। कुरैशी ने भी नामांकन करा दिया था।

    सोमवार दोपहर बाद नेशनल असेंबली में नए प्रधानमंत्री के चुनाव की प्रक्रिय शुरू हुई तो कुरैशी ने इमरान खान की साढ़े तीन साल की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए नई सरकार गठन की प्रक्रिया का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। एक साथ पीटीआई व उसके समर्थक दलों ने नेशनल असेंबली का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही का संचालन कर रहे डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने भी इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

    इसके बाद कार्यवाहक स्पीकर अयाज सादिक ने चुनाव प्रक्रिया संचालित की। इस प्रक्रिया में शहबाज शरीफ अकेले प्रत्याशी बचे थे और उनका प्रधानमंत्री बनना तय हो गया। अब देर शाम शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। दिन भर पाकिस्तान में राजनीतिक घटनाक्रम में खासी उठापटक चली। पहले बीच पीटीआई के प्रधानमंत्री उम्मीदवार शाह महमूद कुरैशी ने पीटीआई के सभी सांसदों के इस्तीफा देने की खबरों का खंडन किया।

     

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    यूपी में मानसून सक्रिय, अगले चार दिनों तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading