Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ताजा खबर

    ‘दिग्दर्शक’ में दिखा नई पीढ़ी व पुरानी के बीच का द्वंद

    ShagunBy ShagunJanuary 25, 2023 ताजा खबर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 999

    उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष मे क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय पर्यटन निर्देशालय उत्तर प्रदेश, नव अंशिका फाउंडेशन और थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान मे लखनऊ नाट्य समारोह के अंतर्गत नाट्य संस्था सफर फाउंडेशन एवं संस्था भरत रंग की मौलिक नाट्य प्रस्तुति दिग्दर्शक का मंचन वाल्मीकि रंगशाला, संगीत नाटक अकादमी परिसर में किया गया। नाटक का लेखन प्रियम जानी एवं निर्देशन चन्द्रभाष सिंह ने किया ।

    नाटक दिग्दर्शक एक “गुरु” (शिक्षक) और उसके “शिष्य” (छात्र) से संबंधित है। शिष्य जो अब एक सुपरस्टार है, कई वर्षों के बाद अपने पुराने गुरु जो कि उससे किसी बात पर नाराज़ है, के पास आता है उनसे नाराज़गी का कारण जानने के लिए।

    नाटक की कहानी थियेटर के एक निर्देशक के जीवन, विचारों, भावनाओं और समर्पण के बारे में है। बूढ़ा दिग्दर्शक मंच पर अभ्यास कर रहा था और जब वह खांसता है तो एक युवक उसे पानी पिलाता है। युवक एक्टिंग में कामयाब होने के लिए गांव से आया था। दिग्दर्शक ने उसका परीक्षण किया और उसे अभिनय सिखाने का फैसला किया। वह उसे ईमानदारी से सिखाता है। लेकिन अचानक युवक ने थिएटर छोड़ने का फैसला किया और ऐसी फिल्मों में जाना चाहता है जो उसके गुरु को बिल्कुल पसंद नहीं है। उनके लिए थिएटर सिनेमा से कहीं बेहतर था। अपनी बातचीत में कई बार वे थिएटर बनाम सिनेमा के लिए बहस करता है।

    आज कल की जनरेशन थिएटर व थिएटर गुरुओं को सिर्फ सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करती है। थिएटर की पवित्रता,और भावनाओं की कोई कद्र नहीं है। जबकि थिएटर फौजी समुदाय की तरह है,क्योकि थिएटर मांगता है सम्पूर्ण आत्म समर्पण, निःस्वर्थता और बलिदान जो कि आज की पीढ़ी में कहीं नदारद है। मंच पर चन्द्रभाष सिंह, सौरभ शुक्ला एवं सुंदरम मिश्रा का शानदार अभिनय देखने को मिला वहीं मंच परे प्रकाश निहारिका कश्यप , अग्नि सिंह , म्यूजिक विशाल वर्मा, मंच व्यवथा कोमल प्रजापति,विशाल श्रीवास्तव, वस्त्र विन्यास साक्षी अवस्थी, श्रुति पांडेय का था नाटक का सह निर्देशन जूही कुमारी ने किया।

    Shagun

    Keep Reading

    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026
    The saga of the 'Iron Man'—who united 565 princely states—now arrives on a Delhi stage.

    565 रियासतों को एक सूत्र में पिरोने वाले ‘लौह पुरुष’ की गाथा अब दिल्ली के मंच पर

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading