नई दिल्ली। विराट कोहली गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। कोहली 7 से 11 जून के बीच इंग्लैंड के द ओवल मैदान में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया के सदस्य हैं। पहले से ही चोट से परेशान चल रही टीम इंडिया को विराट कोहली के चोटिल होने से टेंशन बढ़ गई है। आईपीएल में बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया। ने 6 विकेट से जिसमें गुजरात बेंगलुरु को हराकर प्ले ऑफ से बाहर का रास्ता दिखाया।

कोहली ने गुजरात टाइटंस की पारी के 15वें ओवर में विजय शंकर का बाउंड्री के पास कैच लपका। इस कोशिश में उनका घुटना मैदान पर जा लगा। कोहली ने कैच तो लपक लिया, लेकिन इसके बाद वो दर्द में नजर आए। उन्हें चलने में परेशानी महसूस हुई। इसके बाद कोहली मैदान से बाहर चले गए और फिर फील्डिंग के लिए मैदान में नहीं लौटे। मैच के बाद आरसीबी के मुख्य कोच संजय बांगर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कोहली के घुटने में चोट की पुष्टि की और कहा कि उम्मीद करता हूं कि चोट ज्यादा गंभीर न हो।
बता दें कि बुमराह, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर चोट की वजह से हो चुके हैं बाहर टीम इंडिया के कई सीनियर्स खिलाड़ी चोट की वजह से पहले ही बार हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह आईपीएल से पहले ही चोट की वजह से डब्ल्यूटीसी से बाहर हो चुके हैं। उनकी पीठ की सर्जरी हुई हैं। वहीं श्रेयस अय्यर भी आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी मुकाबले में चोटिल हो गए थे। वे चौथे टेस्ट की आखिरी पारी में बल्लेबाजी भी नहीं कर पाए थे। इसके बाद अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन से बाहर रहे । अय्यर की हाल ही में पीठ की सर्जरी हुई है। वहीं केएल राहुल भी आईपीएल के बीच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। आरसीबी के खिलाफ मैच में उनकी जांघ में चोट आई थी। हाल ही में उनकी सर्जरी हुई है। वहीं ऋभपंत का पिछले साल कार एक्सीडेंट हो गया था। उनके घुटने की सर्जरी इस वजह से वह भी डब्ल्यूटीसी फाइनल से बाहर हैं।







