विपक्ष को दिया करारा जवाब, कहा पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह गया है
लखनऊ, 10 मई: मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह गया है। जनता-जनार्दन और रामभक्त कह रहे हैं कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, जबकि रामद्रोही कह रहे हैं कि मंदिर बेकार बना है। इसे बनाने की आवश्यकता ही नहीं थी।
मुख्यमंत्री ने कि भगवान राम का मंदिर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नहीं तो क्या काबुल कंधार, लाहौर और कराची में बनेगा। अयोध्या श्रीराम की पावन जन्मभूमि और कोटि-कोटि सनातन धर्मावलंबियों की आस्था की भूमि है। उन्होंने कहा कि अयोध्या हमारा पवित्र धाम है। आज की अयोध्या त्रेतायुग के रामायण काल की याद दिलाएगी और काशी में सतयुग के दर्शन होंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिसवां में आयोजित जनसभा में अपनी बातें रखीं। उन्होंने सीतापुर के सांसद व 2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को फिर से जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप के जन्मदिन की बधाई दी।
नैमिषारण्य के लिए बड़ी योजना तैयार, हेलीकॉप्टर और मेट्रो से जुड़ेगा नैमिषारण्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नैमिषारण्य के लिए भी बड़ी कार्ययोजना लेकर आ चुकी है। फोरलेन कनेक्टिवटी कार्य प्रारंभ हो चुका है। यहां यात्री विश्रामालय बनेंगे, गोमती नदी का रिवर फ्रंट के रूप में विकास होगा, मंदिरों का पुनरोद्धार व सुंदरीकरण, हर व्यापारी का पुनर्वास, नए होटल-रेस्तरां खुलेंगे। इलेक्ट्रिक बस को लखनऊ से जोड़ने की सेवा प्रारंभ कर चुके हैं हेलीकॉप्टर की सुविधा से भी जोड़ने जा रहे हैं। धीरे- धीरे लखनऊ से बाहर मेटो भी वहां तक पहुंचेगी।
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा के बेहतरीन वातावरण का उदाहरण देते हुए कहा कि रेडिको खेतान ने भी यहां एक हजार करोड़ के निवेश के साथ सैकड़ों नौजवानों के लिए नौकरी- रोजगार के द्वार खुले हैं। ईडी के एक अधिकारी ने नौकरी छोड़कर नौजवानों के भविष्य के लिए आपको बेहतरीन कैंपस उपलब्ध कराया। हर बड़ा माफिया अपराधी सपा का शागिर्द मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय आतंकी विस्फोट होते थे। आमजन कार्रवाई की मांग करते थे तो सरकार कहती थी कि आतंकी सीमापार के हैं। आज आतंकवाद को नेस्तनाबूद कर दिया गया। नया भारत छेड़ने वाले को छोड़ता नहीं है। समाजवादी पार्टी ने नैतिकता खो दी है, इसे जनता के बीच जाने का अधिकार ही नहीं है। इन लोगों ने सत्ता के समय खूब लूट मचाई। परिवार के सिवाय किसी को बख्शा नहीं। यह सिर्फ परिवार, आतंकवादियों माफिया और अपराधियों की ही पैरवी करते थे। हर बड़ा माफिया अपराधी सपा का शागिर्द था। यह रामभक्तों पर गोली चलाएंगे और राममंदिर को कहेंगे कि बेकार का काम हुआ है।







