लखनऊ, 25 दिसंबर: अटल बिहारी वाजपाई के जन्मदिवस के अवसर पर चौक स्टेडियम में क्रिकेट एवं फुटबॉल के मैत्री मैच का आयोजन किया गया।

सबसे पहले क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया मैच चौक 11 एवं अवध कैटर्स सराफा के बीच खेला गया। इसमें चौक इलेवन ने 159 रन बनाए जिसमें अर्शद कपूर ने 53 रन सबसे अधिक बनाए और अवध कैटर्स सराफा ने मात्र 97 रन बनाए। चौक 11 ने यह मैच 62 रन से जीत लिया। चौक की तरफ अरमान ने 4 विकेट लिए 12 रन बनाए ओर मैने ऑफ द मैच चुने गए ।
दूसरी ओर फुटबॉल मैच में चौक सिटी और विजय के बीच खेला गया। चौक सिटी ने मैच को (3–2) से जीत लिया चौक सिटी की तरफ से अजय 17वें मिनट में तथा पान सिंह ने 20वें मिनट में निताई 25 मिनट में गोल किया।
विजय की तरफ से महेश कुमार ने 18 वे मिनट ओर निकुंजा ने 40 मिनट में गोल किया। पुरस्कार वितरण पार्षद चौक अनुराग मिश्रा (अन्नू) द्वारा किया गया।







