Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    स्वच्छता हमारे जीवन की कार्य संस्कृति बन चुकी है : ए.के. शर्मा

    ShagunBy ShagunJanuary 2, 2025 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 507

    लखनऊ, 02 जनवरी: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को मजबूती प्रदान करने के लिए 150 इलेक्ट्रिक कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यावरण के अनुकूल व प्रदूषण रहित ये कूड़ा कलेक्शन गाड़ियां प्रतिदिन जोन-02, 05 व 08 के क्षेत्रीय निवासियों के दरवाजे पहुंचकर सेग्रीगेटेड कूड़ा उठाने का कार्य करेगी। इस कार्य में इन गाड़ियों को चलाने एवं कूड़ा उठाने तक में लगभग पांच हजार महिला एवं पुरूषों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

    नगर विकास मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने गुरूवार को लखनऊ नगर निगम जोन-08 के हिन्दनगर वार्ड, अवध चौराहा के पास सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत से ही स्वच्छता की लहर देश में चल पड़ी है। अब सभी सफाई स्वच्छता के प्रति सचेत और जागरूक हैं। स्वच्छता अब हमारे जीवन की कार्य संस्कृति बन गयी है। सभी निकायों में भी सफाई स्वच्छता को लेकर आपस में प्रतिस्पर्धा हो रही है। एक दूसरे से अपने नगर को ज्यादा स्वच्छ दिखाने का प्रयास हो रहा है। लखनऊ शहर सभी निकायों के लिए आदर्श बन गया है, क्योंकि यहां के लिए मुस्कुराइये कि आप लखनऊ में है, कहा जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के नगर अब देश की स्वच्छता रैकिंग में पहले दूसरे पायदान पर आने लगे हैं, इसके लिए सभी नगरवासी, निकाय कार्मिक और सफाई मित्र बधाई व सम्मान के पात्र हैं। उन्होंने आमजन को जागरूक करते हुए कहा कि सफाई निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है। इसको बनाये रखने के लिए मैन और मशीन का बेहतर प्रयोग किया जाए।

    ए0के0 शर्मा ने लखनऊवासियों से अनुरोध किया है कि वे अपने घरों, दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों से समय से सूखा एवं गीला कूड़ा अलग-अलग कर निकालकर कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों को दे। जिससे इस कूड़े को कूड़ा कलेक्शन सेंटर, ट्रांसफर स्टेशन एवं एमआरएफ स्टेशन से लेकर शिवरी प्लान्ट तक शोधन के लिए पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इधर उधर कूड़ा फेकने से चारो ओर गंदगी फैलती है, जिससे बीमारियां पनपती हैं। हम सभी प्रयास करेंगे तो हमारा शहर साफ सुथरा व प्रदूषण मुक्त रहेगा और हम भी स्वस्थ रहेगे। इसके लिए सभी लोग डस्टबिन का प्रयोग करे और कूड़े को डस्टबिन में ही डालें।

    नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा ने गुरूवार को सर्वप्रथम गोमतीनगर के विभूतिखण्ड स्थित चिनहट द्वितीय वार्ड अंतर्गत आईजीपी चौराहा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त माडल वेंडिंग जोन का फीता काटकर उद्घाटन किया और इससे संबंधित शिलापट्ट का लोकार्पण किया। उन्होंने वेंडिंग जोन में जीवकोपार्जन हेतु 40 रेहड़ी पटरी वेंडरों को दुकान संचालन के लिए सर्टिफिकेट भी वितरित किया।

    इस अवसर पर लखनऊ के महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, क्षेत्रीय पार्षद, नगर निगम के अन्य अधिकारियों, सफाई मित्र, शहर के गणमान्य नागरिक व संस्था के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Shagun

    Keep Reading

    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading