लखनऊ, 13 जुलाई : जिला फुटबॉल लीग 2025 का पहला मैच आज लखनऊ के चौक स्टेडियम में खेला गया जिसमें पहला मैच यूनिक क्लब और राइजिंग स्टार क्लब के बीच हुआ जिसमें यह मैच (2–2) की बराबरी से ड्रॉ रहा। वहीँ राइजिंग स्टार क्लब की ओर से तबरेज 58 मिनट, अबुल ने 61 मिनट में गोल किया। बता दें कि यूनिक क्लब की ओर से आर्यन यादव ने 62,79 मिनट में गोल किया।
उधर दूसरे मैच में मिलनी क्लब ने आर ए बॉयज क्लब को (5–0) से हराया । मिलनी क्लब की ओर से अंकित 7 मिनट, रितेश 31 मिनट, मोहित 42 मिनट, तरुन 58 मिनट, लकी 74 मिनट में गोल किया। जानकारी के लिए बता दें कि लाइट ग्रीन जर्सी में यूनिक क्लब की टीम है और ब्लैक जर्सी में राइजिंग स्टार क्लब की टीम है।
नोट : 14 जुलाई को पहला मैच सेक्रेड हार्ट क्लब और चओस क्लब के बीच खेला जायेगा ।
जिला फुटबॉल लीग में अलीगंज वॉरियर क्लब ने सेक्रेड हार्ट क्लब को 5-0 से हराया
लखनऊ, 13 जुलाई : जिला फुटबॉल लीग 2025 का पहला मैच आज चौक स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि पहले मैच में अलीगंज वॉरियर क्लब ने सेक्रेड हार्ट क्लब को (5–0) से हराया गया। मैच में अलीगंज वॉरियर क्लब की ओर से हर्षदीप की हैट्रिक 4,12,40 मिनट, लक्की ने 44,55 मिनट में गोल किया।
उधर एक दूसरे मैच में अलीगंज सपोर्टिंग क्लब ने ब्ल्यू क्लब को (5–0) से हराया। अलीगंज स्पोटिंग क्लब की ओर से नितांशु 29, वेदांश 32, तंशु 36, हर्ष 39, आदित्य 62 मिनट में गोल किया। बता दें कि पीली जर्सी में सेक्रेड हार्ट क्लब की टीम है और ऑरेंज जर्सी में अलीगंज वॉरियर क्लब की टीम है।






