लखनऊ , 25 जुलाई : आज जिला फुटबॉल लीग 2025 का पहला मैच लखनऊ के चौक स्टेडियम में खेला गया। जहाँ पहले मैच में अलीगंज वॉरियर ने चौस क्लब को (3–0) से हरा दिया। बता दें कि अलीगंज वॉरियर कि ओर से हर्षदीप 18 मिनट, संस्कार 27 मिनट, मोईन 61 मिनट में गोल किया गया। उधर दूसरे मैच में लखनऊ एरो क्लब ने लिफ़ा क्लब को (2–1) से हराया। एरो क्लब कि ओर से ऋषि 42 मिनट, सलमान 58 मिनट में गोल किया।
लिफ़ा क्लब कि ओर से ऐश्वर्य ने 14 मिनट में गोल किया। टीम की पहचान के लिए बता दें कि ऑरेंज जर्सी में चौस क्लब कि टीम है और स्काई ब्ल्यू जर्सी में अलीगंज वॉरियर क्लब कि टीम है।
Keep Reading
Add A Comment







