लखनऊ। जिला फुटबॉल लीग -2025 के सुपर लीग के मैच में आज चौक स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में लखनऊ फॉल्कन क्लब ने टेक्ट्रो लखनऊ रिजर्व को (3–0) से हरा दिया। बता दें कि लखनऊ फॉल्कन क्लब कि ओर से सुशांत 22 मिनट, बीरबल 35 मिनट, नीनाडो 66 मिनट में गोल किया।
उधर एक दूसरे मैच में टेक्ट्रो लखनऊ क्लब ने युवा क्लब को (6–0) से हरा दिया इस बीच टेक्ट्रो लखनऊ क्लब कि ओर से उत्कर्ष ने 8,10 मिनट, कमल 23 मिनट, रितिक 44 मिनट, आदित्य 53 मिनट, अयान 58 मिनट में गोल किया।
टीम की पहचान के लिए बता दें कि स्काई ब्ल्यू जर्सी में युवा क्लब की टीम है और दूसरी तरफ काली पीली जर्सी में टेक्ट्रो लखनऊ क्लब की टीम है।
शनिवार 09 अगस्त 2025 को पहला मैच लखनऊ फॉल्कन रिजर्व और युवा क्लब के बीच होगा। और दूसरा मैच मिलानी क्लब और टेक्ट्रो लखनऊ क्लब के बीच होगा । जानकारी के लिए बता दें कि यह मैच इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे।







