Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    बिन पेंदी का लोटा खरा या फिर खोटा!

    ShagunBy ShagunJanuary 31, 2026Updated:January 31, 2026 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    A fickle person, good or bad?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,684

    व्यंग्य : अजय कुमार श्रीवास्तव

    बबेरू नगर पंचायत में एक शख़्स है जिसे लोग बिन पेंदी का लोटा नाम से जानते हैं, वो लोगों का हितैषी बनने का स्वांग रचता रहता है लेकिन वास्तविकता सभी जानते हैं कि वो अपने स्वार्थ की ही रोटी सेकता है। इसके इस स्वांग में पुराने लोग तो बच जाते हैं लेकिन कुछ नए लोग, पीड़ित लोग फंस ही जाते हैं। अगर न भी फंसे तो अखबारों में एक हमदर्द और नेता बनकर छप ही जाता है। जिधर पलड़ा भारी उधर ये बंदा लुढ़का।

    एक नहीं ऐसे कई उदाहरणों से इसकी करामात बबेरू के इतिहास में दर्ज है। व्यापारियों का हितैषी बन कर व्यापारियों के खिलाफ ही अक्सर लुढ़कता रहा है। “जिधर मिली मलाई, उधर के हो लिए ये भाई”! ये इधर भी खास, ये उधर भी खास, इस पर कैसे हो विश्वास!
    कल तक पीड़ित व्यापारियों को उकसा कर उनका हमदर्द बना रहा वहां मलाई खाई, जब उधर खत्म मलाई तो जिधर का पलड़ा भारी उधर का हो लिया भाई! अब ये व्यापारी हितैषी खुद को ऐसा दिखा रहा है कि ये ही बुलडोजर का अधिकृत अधिकारी है।A fickle person, good or bad?

    बबेरू के बाशिंदे जानते सब हैं लेकिन ये शख्स शासन प्रशासन के करीब भी अपनी पहुंच बनाए हुए है, इसलिए आमजन इनसे दूरी ही बनाए रखता है। शायद इसी वजह से पीड़ित व्यापारियों का आंदोलन परवान नहीं चढ़ सका। विपक्ष के कुछ नेतागण मिलकर आंदोलन कर राजनीति की रोटियां सेक रहे थे और डरे सहमे व्यापारियों की भावनाओं से खेल रहे थे। ऐसे नेतृत्व कर्ताओं से ईश्वर ही बचाए। खैर इन डरे सहमे और अपना सर्वस्व खो देने वाले व्यापारियों के लिए कोई मसीहा न आ सका।

    बुलडोजर के आगे लेट जाने का हुंकार भरने वाले बड़े नेता तो ऐसे गायब हुए जैसे गधे के सिर से सींग! व्यापारियों को उकसाने वाले कुछ बड़े व्यापारी नेता भी चुपचाप मौन साध कर बुलडोजर की गर्जना पर मंद मंद मुस्कुरा रहे हैं।

    बबेरू के ही कुछ लोगों का कहना है कि “आपने इस मुद्दे पर इसलिए लिखा कि कुछ व्यापारियों का दुख और उनका मौन सा विरोध आपसे देखा नहीं गया, आपने पत्रकार होने का अपना कर्तव्य निभाया। लेकिन डरे और सहमे हुए को दिलासा दिलाना भी किसी दवा से कम नहीं है.. भले ये दिलासा झूठा ही क्यों न हो?

    दिलासा नामक ये दवा दर्द को मिटा तो नहीं सकती लेकिन थोड़ा राहत जरूर देती है और दवा बेचने वाले को भी कुछ लाभ तो होना ही चाहिए।” बबेरू के लोगों में हर हाल में सामंजस्य स्थापित करने की जो कला है वाकई वो बेमिसाल है।

    Shagun

    Keep Reading

    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    100 years of glorious journey! The Local Fund Audit Department celebrates its centenary.

    100 साल की गौरवपूर्ण यात्रा! स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने मनाई शताब्दी

    “Every problem faced by every individual will be resolved through every possible means”—Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya’s stern message.

    “हर व्यक्ति की हर समस्या का हर सम्भव निदान होगा” उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सख्त संदेश

    390 New Recruits, Caps and Belts Ready! Grand Passing-Out Parade Ceremony for Trainee Constables in Kaushambi

    390 नई टोपी-बेल्ट वाले जवान तैयार! कौशाम्बी में प्रशिक्षु आरक्षियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    April 29, 2026
    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    April 29, 2026
    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    April 28, 2026
    Trump's Bold Claim, Iran's Sharp Response: Strait of Hormuz Closed Again; Firm Denial on Uranium

    अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर दबाव बढ़ा, लेकिन रूस का समर्थन: ‘ईरान को सैन्य धमकियों से नहीं डराया जा सकता’

    April 28, 2026
    Parents have been subjected to such manipulation for a very long time—it is simply that awareness has increased now.

    खेल तो पेरेंट्स के साथ बहुत पहले से होता आया है -जागरूकता अब बढ़ी

    April 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading