गरीब ड्राइवर की मेहनत की कमाई पर महिला की गुंडागर्दी, भीड़ ने कहा – ‘पैसे दे दो मैडम, ये उसकी रोजी-रोटी है’
नोएडा : शहर की व्यस्त सड़कों पर एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। एक महिला यात्री ने कैब बुक की, AC में आराम से पूरी रात सफर किया, लेकिन जब ₹600 का मामूली किराया देने की बारी आई तो बातें बदलने लगीं। पहले बोलीं – “मैंने ऑनलाइन पेमेंट कर दिया है, चेक कर लो!” जब ड्राइवर ने कहा कि पैसे नहीं आए, तो अचानक कहानी बदल गई – “मैंने तो कैश ही दे दिए थे!”

ड्राइवर ने हाथ जोड़कर अपील की – “मैडम, मेरे पास कुछ नहीं आया… ये मेरी मेहनत की कमाई है, मत मारिए।” लेकिन महिला गुस्से में आ गईं और धमकी देने लगीं – “ज्यादा बोले तो सबको मारूँगी, देख लूँगी तुम सबको!” भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने आवाज उठाई – “मैडम, गरीब का पैसा है, दे दीजिए… सरेआम धमकियां क्यों दे रही हैं?”
विवाद इतना बढ़ गया कि ड्राइवर ने महिला का फोन छीन लिया ताकि वो भाग न सकें। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला बार-बार बात बदल रही थीं – कभी ऑनलाइन पेमेंट, कभी कैश। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को देखकर कैब ड्राइवरों की मजबूरी पर सहानुभूति जता रहे हैं, जबकि कुछ महिला की इस हरकत को ‘धौंस’ और ‘गुंडागर्दी’ बता रहे हैं।
इस घटना वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://video.twimg.com/amplify_video/2031966709549318149/vid/avc1/320×400/pqdHbnolOgGmt0IH.mp4?tag=14)
https://www.instagram.com/reel/DVx3kj_EtRP/
ऐसे मामलों में ऐप कंपनियों को GPS ट्रैकिंग, रीयल-टाइम पेमेंट प्रूफ और ड्राइवर सुरक्षा के लिए और सख्त कदम उठाने चाहिए। क्या आपको लगता है कि कैब सर्विसेज को ऐसे विवादों के लिए बेहतर सॉल्यूशन लाना चाहिए? कमेंट में अपनी राय बताइए!






