आलू में मखाने डालकर भी इसकी एक अलग प्रकार की सब्जी बनाई जा सकती है। आलू मखाने की सब्जी आसानी से बनकर तैयार हो जाती है और ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। वहीं आलू मखाने की सब्जी को बनने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है, आइए आपको बताते हैं आलू मखाने की सब्जी बनाने की विधि.।
सामग्री-
आलू – 5
मखाने – 100 ग्राम
जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
अनारदाना पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 1
जीरा – 1 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
घी या तेल
विधि-
- सबसे पहले एक कडाही में थोड़ा सा तेल डालें और इसके बाद इसमें मखाने डालकर हल्के सेक लें।
- जब ये सुनहरे हो जाएं तो इन्हें एक प्लेट में निकाल लें और इसके बाद कडाही में घी डालकर गर्म करें और उसमें जीरा डालकर तड़का लगाएं।
- जब जीरा भुन जाए तो इसमें हरी मिर्च, आलू और अनारदाना पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
- आलू को पकने के बाद इसमें मखाने और नमक डालकर चलाएं।
- थोड़ी देर पकने के बाद गैस बंद कर दें। इस पर हरा धनिया पत्तियां डालें और रोटी के साथ सर्व करें।
- अगर आप चाहें तो सब्जी में हल्दी और लाल मिर्च भी मिला सकती हैं।







