Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»अलर्ट

    सावधान! आपका डियोडरेंट आपके लिए बन सकता है ‘खतरा’

    By February 5, 2018 अलर्ट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 529

    गर्मी हो या ठंड, आजकल लोगों को पानी से ज्यादा डियोड्रेंट से नहाना अच्छा लगता है और इससे उन्हें कॉंफिडेंट भी महसूस होता है। ठंड में नहाने से बचने के लिए और गर्मी में पसीने की बदबू को भगाने के लिए आप डियोड्रेंट से नहा लेते हैं यानि ढेर सारा डियोड्रेंट लगा लेते हैं।

    बहुत सी आदतें लोगों के लिए स्टेटस सिंबल बन जाती हैं और उन्हें दूर कर पाना उनके लिए असंभव जैसा हो जाता है. कुछ ऐसी ही आदत है डियोडरेंट का इस्तेमाल करना. गर्मियों में पसीने और बदबू से बचने के लिए डियोडरेंट इस्तेमाल किए जाते हैं लेकिन कुछ लोग इसे हर दिन जरुरी चीज़ की तरह उपयोग में लाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं यह आदत आपके लिए खतरनाक हो सकती है।

    Image result for डियोड्रेंट

    हालिया हुए एक शोध ने यह दावा किया है। नॉर्थ कैरोलिना म्यूजियम ऑफ नैचुरल साइंसेज के शोधकर्ताओं के अनुसार, डियोडरेंट में पाए जाने वाले रसायन त्वचा पर पाए जाने वाले बैक्टीरिया की प्रकृति में बदलाव कर देते हैं।

    शोधकर्ता होरवाथ ने कहा कि लोगों की त्वचा पर पाए जाने वाले बैक्टीरिया में 62% कोरिन और 21% स्टेफिलोकोकासी प्रजाति के बैक्टीरिया होते हैं। इन दोनों प्रजातियों में कुछ हानिकारक तो कुछ फायदेमंद बैक्टीरिया भी होते हैं।

    डियोडरेंट प्रयोग करने वालों के शरीर पर मिलने वाले बैक्टीरिया में 60 % स्टेफिलोकोकासी और 14% कोरिन बैक्टीरिया होते हैं. यही नहीं, इनमें 20% से अधिक अन्य प्रजातियों के बैक्टीरिया मौजूद होते हैं. बैक्टीरिया की प्रकृति में यह बदलाव होना व्यक्ति के लिए खतरनाक हो सकता है।

    इसके इस्तेमाल से आपके स्वेद ग्रंथि यानी कि पसीना निकलने वाली ग्रंथि बंद हो जाती है. जिसके कारण शरीर से निकलने वाला टॉक्सिन्स बाहर नही निकल पाता जो कि कैंसर का कारण बन जाता है।

    यही नहीं, इसमें न्यूरोटॉक्सिन में अल्युमिनियम यौगिक होते है जिससे आपको अस्थमा, अल्जाइमर की भी शिकायत हो सकती है।

    महिलाओं के लिए भी हानिकारक है. इसके डब्बे यानी एल्युमिनियम में पैराबेन नामक यौगिक होता है, जिसके कारण आपको इसके इस्तेमाल से कई परेशानी हो सकती है. इस यौगिक के होने के कारण महिलाओं को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, जैसे कि अनियमित पीरियड होना और अपनी उम्र से ज्यादा लगना आदि।


    डियोड्रेंट है हेल्थ के लिए खतरनाक:

    आम तौर पर महिलाएं और पुरुष घर से बहार निकलते हुए डियोड्रेंट का इस्तेमाल जरूर करते हैं। अक्सर डियोड्रेंट कंधों के नीचे और छाती के आस-पास लगाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन डियोड्रेंट में पाए जाने वाले हानिकारक तत्वों के कारण महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर और अल्ज़ाइमर जैसी बीमारियां पैदा होती है।
    एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि एल्युमीनियम युक्त डियोड्रेंट से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की शिकायत साधारण महिलाओं की तुलना में कहीं ज्यादा है क्योंकि एल्यूमीनियम आपकी बॉडी के लिए हार्मफुल है, जिसके लगातार इस्तेमाल से ऐसी गंभीर बीमारियां लगातार पनपने लगती हैं।

    #Deodorant

    Keep Reading

    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    यूपी में भीषण गर्मी का कहर! 25 अप्रैल तक लू चलेगी, फिर राहत की उम्मीद

    Blinkit app's '6-minute ambulance' saved an elderly woman's life: A real-life incident from Delhi showcases the life-saving potential of technology!

    Blinkit ऐप की ‘6 मिनट एम्बुलेंस’ ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान: दिल्ली की सच्ची घटना ने दिखाया टेक्नोलॉजी का ‘लाइफ-सेवर’ चेहरा!

    Raid on fake cheese manufacturing factory in Bulandshahr!

    मिठाइयों की आड़ में जहर : उत्तर प्रदेश में खाद्य माफियाओं पर नकेल

    In Lucknow, the Food Safety and Drug Administration team raided various establishments and food vendors in the district to prevent adulteration during the festive season.

    दीवाली में मिठास पर मंडराया जहर का साया: यूपी में 6 लाख की मिलावटी मिठाइयां-पनीर नष्ट, फूड सेफ्टी की सख्ती

    bhedia bahraich

    बहराइच में भेड़िए का आतंक: वृद्ध दंपति को जिंदा चबाया, गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़ी वन विभाग की गाड़ी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    April 29, 2026
    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    April 29, 2026
    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    April 28, 2026
    Trump's Bold Claim, Iran's Sharp Response: Strait of Hormuz Closed Again; Firm Denial on Uranium

    अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर दबाव बढ़ा, लेकिन रूस का समर्थन: ‘ईरान को सैन्य धमकियों से नहीं डराया जा सकता’

    April 28, 2026
    Parents have been subjected to such manipulation for a very long time—it is simply that awareness has increased now.

    खेल तो पेरेंट्स के साथ बहुत पहले से होता आया है -जागरूकता अब बढ़ी

    April 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading