Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    कथक में सजी अमृता प्रीतम की ‘आजाद रूह’

    ShagunBy ShagunMarch 1, 2026 आर्ट एंड कल्चर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Amrita Pritam's 'Azad Rooh' adorned in Kathak
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 582

    सुरभि सिंह की नृत्य नाटिका ने दर्शकों को भावुक किया

    लखनऊ : कल्चरल क्वैस्ट संस्था की ओर से संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह, गोमतीनगर में कथक गुरु सुरभि सिंह ने मशहूर लेखिका अमृता प्रीतम के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका “आजाद रूह” प्रस्तुत की।

    इस प्रस्तुति में अमृता प्रीतम के बचपन, संघर्ष, भारत-पाक विभाजन के दर्द और उनके प्रेम की भावनाओं को कथक की लय में पिरोया गया। “उठ वारिस शाह”, “मजबूर” और “तवारीख” जैसी रचनाओं को संगीत और नृत्य के जरिए जीवंत किया गया, जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

    सुरभि सिंह ने लेखन, निर्देशन, संगीत और वॉइस ओवर के साथ स्वयं अमृता प्रीतम की भूमिका निभाई। साहिर और इमरोज़ के साथ उनके रिश्तों के अलग-अलग भावों को भी मंच पर खूबसूरती से दर्शाया गया।

    कार्यक्रम के दौरान संजय मेहरोत्रा हमनवा की पुस्तक “रांझा मेरा” का लोकार्पण पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह, पद्मश्री कृष्ण कन्हाई और डॉ. पूर्णिमा पांडे सहित अन्य अतिथियों ने किया। साथ ही साहित्य जगत की 11 विभूतियों को “अमृता प्रीतम सम्मान” से सम्मानित किया गया।

    तबले, बांसुरी और सजीव गायन के साथ 25 कलाकारों की टीम ने प्रस्तुति को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में कला प्रेमियों ने इस तरह के शायराना प्रयोगों को आगे भी देखने की इच्छा जताई।

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow Book Fair, Day 3: From Hakim Luqman's Magical Remedies to AI—The Book Fair Transforms into a Popular Picnic Spot!

    लखनऊ पुस्तक मेला दिन 3: हकीम लुकमान के जादुई नुस्खों से लेकर AI तक, किताबों का मेला बना पिकनिक स्पॉट!

    बीबीएयू के एनएसएस विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने गांवों में चलाए जागरूकता अभियान

    Grand Finale of the NSS Camp: Empowering Villagers Through the Digital Revolution!

    एनएसएस शिविर का धमाकेदार समापन: डिजिटल क्रांति से ग्रामीणों को सशक्त बनाया!

    यूपी में मौसम का बड़ा धमाका! कल 15 मार्च को 35+ जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

    At the Lucknow Book Fair, Youth Are Connecting with the 'Atheist' Bhagat Singh! Day Two: From Spirituality to Revolution—Books Create a Buzz.

    लखनऊ पुस्तक मेला में युवा ‘नास्तिक’ भगत सिंह से जुड़ रहे! दूसरा दिन: अध्यात्म से क्रांति तक, किताबों की धूम मची

    The roaring excavators amidst the flowing stream have raised serious questions.

    जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Fame Won't Last Forever': Akshay Kumar Opens Up About the Bitter Reality of Stardom

    ‘शोहरत हमेशा नहीं रहेगी’: अक्षय कुमार ने स्टारडम की कड़वी सच्चाई बयां की

    March 16, 2026
    The Cricket 'Mahakumbh' in Kurukshetra! Aakash Chopra Launches the 'Dream Tennis Cricket League' with a Bang!

    कुरुक्षेत्र में क्रिकेट का महाकुंभ! आकाश चोपड़ा ने किया ड्रीम टेनिस क्रिकेट लीग का धमाकेदार आगाज़

    March 16, 2026
    Lucknow Book Fair, Day 3: From Hakim Luqman's Magical Remedies to AI—The Book Fair Transforms into a Popular Picnic Spot!

    लखनऊ पुस्तक मेला दिन 3: हकीम लुकमान के जादुई नुस्खों से लेकर AI तक, किताबों का मेला बना पिकनिक स्पॉट!

    March 16, 2026

    बीबीएयू के एनएसएस विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने गांवों में चलाए जागरूकता अभियान

    March 15, 2026
    Grand Finale of the NSS Camp: Empowering Villagers Through the Digital Revolution!

    एनएसएस शिविर का धमाकेदार समापन: डिजिटल क्रांति से ग्रामीणों को सशक्त बनाया!

    March 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading