लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव का असर इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी) बोर्ड पर सबसे ज्यादा देखने को मिला है। पहले बोर्ड परीक्षा में देरी हुई। जिसके कारण रिजल्ट भी देरी से आया। अब इस बार यूपी बोर्ड का नया शैक्षिक सत्र ( 2017-18 ) 12 माह की जगह नौ माह का ही होगा। इन नौ महीनों में ही सभी स्कूलों को बच्चों की तैयारी भी करानी है। साथ ही सभी कोर्स भी समय से पूरा कराना है। तीन महीने कम होने से बच्चों पर पढ़ाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ना स्वभाविक है। वहीं शिक्षकों पर पढ़ाने की जिम्मेदारी…
Author: Shagun
महिलाओं की प्राथमिकता आज हम आपको जन्म के महीने के आधार पर बताते हैं कि किस माह में जन्मीं स्त्रियां कैसी होती हैं, उनके विचार, उनकी सोच और जीवन से उनकी प्राथमिकताएं क्या होती हैं। जनवरी-फरवरी जिन महिलाओं के जन्म का महीना जनवरी या फरवरी है वे महिलाएं दिखने में काफी आकर्षक होती हैं। गोरे या सांवले रंग की ये महिलाएं दूसरों के बीच बहुत ही जल्द आकर्षण का कारण बन जाती हैं। सामान्यत: इस माह में जन्मीं महिलाएं काफी हद तक परिश्रमी होती हैं लेकिन इन्हें सोना या आराम करना भी बहुत पसंद होता है। इन दोनों माह में…
चिकन का एक बहुत ही मजेदार फ्लेवर है जीरा चिकन. इसका टेस्ट आपको बहुत ज्यादा पसंद आएगा ट्राई करने के लिए देखें इसकी आसान रेसिपी आवश्यक सामग्री चिकन = एक किलो प्याज = 3 अदद कटे हुए लहसुन का अदरक पेस्ट = 3 चम्मच जीरा = 3 चम्मच काली मिर्च = 2 छोटे चम्मच लौंग = एक छोटा चम्मच सौंफ = एक चम्मच दालचीनी = 4 अदद इलायची = 3 अदद धनिये के बीज = 3 चम्मच करी पत्ते 5-6 अदद नमक = स्वादानुसार तेल = जरूरत के हिसाब से सजावट के लिए हरा धनिया विधि गैस पर कड़ाही गर्म करें…
श्रीनगर, 17 जून :जम्मू कश्मीर विधानसभा जीएसटी विधेयक पर बहस किए बिना आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने कहा, ”कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया कि सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जाए और जीएसटी पर सर्वदलीय पैनल के अपनी रिपोर्ट जमा करने के बाद ही जीएसटी पर चर्चा की जाए।” जम्मू कश्मीर को वस्तु एवं सेवा कर के दायरे में लाने के मकसद से सरकार द्वारा तैयार मसौदा विधेयक पर चर्चा करने एवं उसे पारित करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र…
नयी दिल्ली, 17 जून विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने आज इन रिपोर्टों का खंडन करते हुए उसे ”अफवाह” बताया कि वह राष्ट्रपति पद के चुनाव में एक दावेदार हैं। हालांकि सत्ता पक्ष और विपक्ष में से किसी ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, इस पद के दावेदार के तौर पर सुषमा समेत अनेक लोगों के नाम चर्चा में हैं। पत्रकारों ने जब विदेशमंत्री से पूछा कि क्या राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उनके नाम पर गौर किया जा रहा है तो उन्होंने कहा, ”ये अफवाह हैं। मैं विदेश मंत्री हूं और आप…
कोच्चि, 17 जून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोच्चि मेट्रो के प्रथम चरण को आज राष्ट्र को समर्पित किया । उन्होंने कुछ दूरी तक मेट्रो में सफर भी किया और इसकी कई महत्वपूर्ण विशेषताओं, खासकर ट्रांसजेंडरों और महिलाओं को रोजगार दिए जाने की तारीफ की । परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि एक जनोन्मुखी रवैया अपना कर और भूमि के उपयोग एवं परिवहन को एकीकृत कर शहरी योजना तैयार करने की पहल में आमूलचूल बदलाव लाने की जरूरत है । उन्होंने कोच्चि मेट्रो रेल प्रणाली…
अयोध्या, 17 जून उत्तर प्रदेश में अयोध्या के राम जन्मभूमि क्षेत्र में प्राचीन मंदिर को ढहा कर अज्ञात बदमाश कथित रूप से दुर्लभ मूर्ति उठा ले गये। उदासीन आश्रम रानोपाली के महंत भरत दास ने आज यहाँ बताया कि चक्रतीर्थ मोहल्ले में स्थित डूडा कालोनी से सटे करीब 200 साल पुराने मंदिर को कुछ अज्ञात लोगों ने जेसीबी मशीन से ढहा दिया और उसमें रखी देवी जी की मूर्ति को भी उठा ले गये। महंत ने बताया कि पूर्व में रहे उदासीन आश्रम रानोपाली के महंत बाबा संगत बक्श ने इस प्राचीन मंदिर को बनवाया था। प्राचीन मंदिर काफी जर्जर…
दार्जीलिंग, 17 जून दार्जीलिंग का सिंगमारी क्षेत्र आज उस समय लडाई के मैदान में बदल गया जब जीजेएम कार्यकर्ताओं ने दंगा रोधी पुलिस पर पेट्रोल बम और पत्थर फेंके तथा पुलिस ने भी जवाबी कार्वाई में आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए जिसकी वजह से प्रशासन को इलाके में सेना को तैनात करनी पडी। अलग राज्य की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन बंद के तीसरे दिन गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिंगमारी में जीजेएम मुख्यालय से प्रदर्शन रैली निकाली। इलाके में निषेधाज्ञा लागू होने के कारण पुलिस ने राष्ट्रध्वज और…
नयी दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में रात भर बारिश के बाद लोगों की सुबह की शुरआत सुहावने मौसम के साथ हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री नीचे है। सुबह साढे आठ बजे नमी का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली में कल शाम साढे पांच बजे से लेकर सुबह साढे आठ बजे तक 4.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने शाम में गरज के साथ छीटें पडने और बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री…
लखनऊ 17 जून उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडियेट परीक्षा की मेरिट लिस्ट में अव्वल दस छात्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बारे में एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा है। श्री योगी 22 जून को सुबह 11 बजे लोकभवन में आयोजित एक समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे। सूबे के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है। सूत्रों ने बताया कि मेधावी छात्रों को आई पैड और एक लाख रूपये के नकद पुरस्कार के अलावा प्रमाणपत्र…









