Author: Shagun

नयी दिल्ली, 27 जून  जनरल मोटर्स के भारतीय बाजार से बाहर निकलने को लेकर विरोध कर रहे उसके डीलरों का कहना है कि इससे करीब 15,000 लोगों की नौकरियां जाएंगी और सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए। कंपनी का भारत में अपनी कारों की बिक््री नहीं करने का निर्णय एक ‘सोची समझी साजिश ‘ है। डीलरों ने अपने कर्मचारियों समेत कंपनी से पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है। यहां जंतर-मंतर पर विरोध कर रहे एक डीलर ने कहा, ‘ ‘यह स्पष्ट षड्यंत्र का मामला है। जब वह भारत में अपना परिचालन बंद करने की योजना बना रहे थे तब…

Read More

नयी दिल्ली, 27 जून  नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार के आरोपी सौतेले पिता को बरी करते हुए शहर की एक अदालत ने कहा है कि मुकदमे के दौरान पीडतिा ने बार-बार अपना बयान बदला है और ऐसी स्थिति में उसकी गवाही पर भरोसा नहीं किया जा सकता। अवर सत्र न्यायाधीश बलवंत राय बंसल ने व्यक्ति को भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज आरोपों बलात्कार और आपराधिक रूप से धमकी देने, से बरी करते हुए यह रेखांकित किया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज करने में तीन महीने की देरी हुई है। यह मामला अगस्त 2011 का है। न्यायाधीश ने कहा, ‘…

Read More

नयी दिल्ली, 27 जून  राष्ट्रपति चुनाव के लिए 17 विपक्षी दलों की उम्मीदवार मीरा कुमार ने आज कहा कि वह महात्मा गांधी के गुजरात स्थित साबरमती आश्रम से अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह चुनाव दो दलित प्रत्याशियों का नहीं बल्कि विचारधाराओं का है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा उनके लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कामकाज की शैली पर उठाये गये सवाल के बारे में पूछे जाने पर मीरा ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, ‘ ‘जब मैं लोकसभा अध्यक्ष थी तो सभी सांसदों ने मेरे कामकाज की शैली की सराहना की थी। किसी ने…

Read More

मुंबई, 27 जनवरी सुपरस्टार शाहरख खान ने हाल ही में एक टॉक शो में खुद को बढते हुए उम्र का अभिनेता कहा था लेकिन अभिनेता ने अब यह साफ किया है कि अभिनय को अलविदा कहने की उनकी कोई योजना नहीं है। अभिनेता स्टार दर्शकों को अपने परिवार जैसा मानते हैं। अभिनेता ने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि वह पूरी जिंदगी अभिनय कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘ ‘मैं मानता हूं कि काम आपके जीवन का हिस्सा हो जाता है। मैं नहीं सोचता हूं कि मैं कभी अभिनय को अलविदा कहूंगा। ‘ ‘ अभिनेता ने एक साक्षात्कार में…

Read More

लखनउ, 27 जून  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकार सिर्फ एक ही सवाल पूछ सके। लोक भवन में दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा दिनेश शर्मा के अलावा कैबिनेट मंत्र्ाियों और राज्य मंत्र्ाियों की मौजूदगी में हुई प्रेस वार्ता में योगी ने सबसे पहले सरकार की योजनाओं, कार्यक््रमों और उपलब्धियों का खाका खींचा। योगी की बात जैसे ही समाप्त हुई, रोजगार एवं छोटे मंझोले अखबारों को लेकर एक सवाल किया गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में हर वर्ग के…

Read More

वाशिंगटन, 26 जून  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत को होने वाले अमेरिकी निर्यात के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिये और कदम उठाने को कहा है। साथ ही दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को आगे बढाने तथा संतुलित बनाने पर संकल्प जताया। बैठक के बाद मोदी के साथ मीडिया से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि भारत-अमेरिका का व्यापार संबंध न्यायोचित और बराबरी पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘ ‘यह महत्वपूर्ण है कि आपके बाजार में अमेरिकी सामानों के निर्यात के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाए…

Read More

बॉलीवुड फिल्मकार कबीर खान का कहना है कि उनकी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ दिवंगत अभिनेता ओमपुरी को समर्पित है। कबीर के निर्देशन में बनी ‘टयूबलाइट’ आज प्रदर्शित हुयी है। फिल्म में सलमान खान की मुख्य भूमिका है। ‘ट्यूबलाइट’ में ओम पुरी भी नजर आयेंगे। कबीर ने बताया है कि ‘ट्यूबलाइट’ ओमपुरी को समर्पित होगी। उन्होंने कहा, “हां, हमने अपनी फिल्म ओम जी को समर्पित की है। हम सभी ने उनको बहुत मिस किया है।” गौरतलब है कि इंडो-चाइना वॉर (1962) की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ सलमान के अलावा सोहेल खान, दिवंगत अभिनेता ओमपुरी, चाइना की अभिनेत्री जू जू के साथ शाहरुख…

Read More

लगभग सभी भारतीय अपने भोजन में रोटी को खास तौर पर शामिल करते हैं। दिन हो या रात घर की महिलाएं गरम-गरम रोटी खाने के साथ परोसती हैं। इसके लिए कभी-कभार महिलाए आटे को पहले से ही गूंथ कर रख लेती हैं ताकि जब रोटी खानी तो आटा गूंथने का झंझट न रहे। ज्यादातर महिलाएं आटा गूंथ कर फ्रिज में रख देती हैं या फिर रोटी बनाने के बाद जो आटा बच जाता है उसे फ्रिज में रख देती हैं, ताकि रात के वक्त रोटी बनाने के लिए दोबारा आटा गूथने में उनका समय बर्बान न हो। ऐसा करनेवाली महिलाएं…

Read More

नयी दिल्ली, 23 जून  प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए डिजिटल ग्राहक सेवा 121ई आज शुरू की। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि यह डिजिटल ग्राहक सेवा प्लेटफार्म हिंदी, पंजाबी, मराठी, गुजराती व तमिल सहित 11 भारतीय भाषाओं में शुरू किया गया है। इसके अनुसार इस सुविधा के लिए ग्राहकों को अपने मोबाइल से 121ई डायल करना होगा। इसके बाद उनकी मोबाइल स्क्रीन पर मीनू आ जाएगा जहां से वे मनचाही जानकारी पा सकेंगे। इससे ग्राहकों को ग्राहक सेवा अधिकारी से बातचीत के लिए इंतजार नहीं करना पडेगा। ग्राहक इसके जरिए मोबाइल बैलेंस व…

Read More

नयी दिल्ली, 23 जुलाई : राजग के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजग के मुख्यमंत्रियों एवं पार्टी नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया । इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी मौजूद थे । राजग के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवाद कोविंद के नामांकन पत्र दाखिल करने के अवसर पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित थे । हालांकि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर र्पिकर और जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती मौजूद नहीं थी । नामांकन पत्र दाखिल करने के…

Read More