Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश

    ट्रम्प ने कहा, अमेरिकी निर्यात के राह की बाधाएं दूर करे भारत

    ShagunBy ShagunJune 27, 2017 विदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Washington DC: Prime Minister Narendra Modi meeting the President of United States of America (USA), Donald Trump, at the Joint Press Statement, at White House, in Washington DC, USA on Tuesday.PTI Photo /pib (PTI6_27_2017_000028B)
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 681

    वाशिंगटन, 26 जून  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत को होने वाले अमेरिकी निर्यात के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिये और कदम उठाने को कहा है। साथ ही दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को आगे बढाने तथा संतुलित बनाने पर संकल्प जताया।
    बैठक के बाद मोदी के साथ मीडिया से बातचीत में ट्रम्प ने कहा कि भारत-अमेरिका का व्यापार संबंध न्यायोचित और बराबरी पर आधारित होना चाहिए।
    उन्होंने कहा, ‘ ‘यह महत्वपूर्ण है कि आपके बाजार में अमेरिकी सामानों के निर्यात के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाए और हम आपके देश के साथ व्यापार घाटे को कम कर सके।
    अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि यूएसटीआर के तहत भारत, अमेरिका का नौवां सबसे बडा व्यापार सहयोगी है। पिछले साल दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक वस्तुओं व्यापार 67.7 अरब डालर का था। दोनों देशों के बीच व्यापार भारत के पक्ष में है और 24 अरब डालर अधिशेष है।
    हालांकि चीन की तुलना में यह आंकडा कुछ भी नहीं है। अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष 347 अरब डालर है।
    अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत में माल एवं सेवा कर जीएसटी की नयी व्यवस्था की सराहना करते हुए इसको भारतीय इतिहास का सबसे बडा कर सुधार बताया और कहा कि वह भी अपने यहां नीतियों और कार्यकर्मो में सुधार करने में लगे हैं।
    भारत में जीएसटी एक जुलाई से लागू किया जा रहा है।
    ट्रम्प ने कहा, ‘ ‘मैं अपने दोनों देशों (अमेरिका और भारत) में रोजगार के नए अवसर सृजित करने, आर्थिक वृद्धि और दोनों के बीए एक ऐसा व्यापार संबंध बनाने के लिए आप के साथ मिल कर काम करना चाहता हूं जो न्यायोचित और बराबरी पर आधारित हो। ‘ ‘
    राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारतीय बाजार में अमेरिकी माल के प्रवेश की राह में कथित बाधाएं दूर किए जाने पर बल देते हुए कहा कि ऐसा करना और परस्पर व्यापार में अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करना ‘महत्वपूर्ण ‘ है।
    जुलाई से भारत में लागू की जाने वाली जीएसटी प्रणाली की प्रशंसा में अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि यह ‘आपके देश के इतिहास का सबसे बडा कर सुधार है। उन्होंने कहा, ‘हम भी ऐसा ही कर रहे हैं। हम अपने नागरिकों के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। आपने मोदी बुनियादी ढांचे को सुधारने का बडा सपना संजो रखा है। आप सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार से लड रहे हैं। लोकतांत्र्ािक व्यवस्था के लिए भ्रष्ट्राचार हमेशा से ही एक गंभीर खतरा रहा है। ‘
    अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक भारतीय एयरलाइन से अमेरिकी कंपनी को मिले 100 हवाई जहाजों की खरीद के आर्डर पर प्रसन्नता प्रकट की। उन्होंने इसे अपनी तरह का सबसे बडा व्यावसायिक सौदा बताया और कहा कि इससे अमेरिका में रोजगार के हजारों नए अवसर उत्पन्न होंगे।
    ट्रम्प ने कहा कि उनकी सरकार भारत को र्इंधन की आपूर्ति की व्यवस्था किए जाने पर भी विचार कर रही है। तेजी से फैल रही भारत की अर्थव्यवस्था को इसकी जरूरत है। इसके तहत भारत को दीर्घावधिक अनुबंधों के आधार पर गैस की आपूर्ति किए जाने की बात है। ‘इस समय इस पर वार्तांए चल रही हैं और हम इसपर हस्ताक्षर जरूर करेंगे। हमारी कोशिश है कि दाम थोडा और अच्छा मिल जाए। ‘

    Shagun

    Keep Reading

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    Major Phase of War Against Iran Ends, But Peace Remains Far Off

    ईरान के खिलाफ युद्ध का बड़ा दौर खत्म, लेकिन शांति अभी काफ़ी दूर

    विश्व एकॉर्डियन दिवस, संगीत का सुहाना सफर : हर दिल जो प्यार करेगा

    विश्व एकॉर्डियन दिवस, संगीत का सुहाना सफर : हर दिल जो प्यार करेगा

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ट्रंप का ईरान से सकारात्मक बातचीत का दावा, लेकिन होर्मुज में तनाव बरकरार

    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    ट्रंप के सख्त अल्टीमेटम के बीच ईरान का सुपर टैंकर अमेरिका की नाक के नीचे से फरार!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading